Tag: चेन्नई सुपरकिंग्स

  • IPL 2023: रवि शास्त्री ने बताया किस टीम के सिर सजने जा रहा आईपीएल 2023 का ताज, CSK-MI को लिस्ट से बाहर

    IPL 2023: रवि शास्त्री ने बताया किस टीम के सिर सजने जा रहा आईपीएल 2023 का ताज, CSK-MI को लिस्ट से बाहर

    IPL 2023: आईपीएल का खुमार इन दिनों जमकर लोगों पर छाया हुआ है. ऐसे में आईपीएल अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. बता दें की, ऐसे में आईपीएल में इस वक़्त अगर टॉप 4 टीम की बात करें तो टॉप 4 में गुजरात, लखनऊ, राजस्थान और चेन्नई की टीम हैं. आइए आपको बताते हैं की भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल को लेकर क्या कहा है.

    IPL 2023 में आखिर क्यों चेन्नई को भारतीय टीम के पूर्व कोच ने नहीं किया शामिल

    मिली जानकारी के मुताबिक, आईपीएल (IPL 2023) में अब आने वाला हर एक मैच पॉइंट टेबल को पूरी तरह से पलट सकता है. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल 2023 को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने लाइव शो में कई बड़े दावे कर डाले हैं.

    बता दें की, स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो में  पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उस टीम को लेकर बात की है जिसे देखकर उन्हें लगता है कि इस बार खिताब जीतेगी. सबसे ज्यादा सवाल रवि शास्त्री की उस बाद पर उठ रहे हैं जिसमें उन्होंने चेन्नई को बिलकुल दरकिनार कर दिया है.

    कौन सी टीम होगी IPL 2023 की विजेता

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सबसे बेहतर प्रदर्शन अभी था बीते साल की डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस कर रही है. गुजरात टाइटंस को लेकर रवि शास्त्री ने कहा है की आईपीएल 2023 का ताज गुजरात के ही सर सजेगा. भारतीय टीम के पूर्व कोच ने कहा है की,

    ‘मौजूदा फॉर्म और टीम मौजूदा स्थिति को प्वाइंट्स टेबल में देखते हुए मुझे विश्वास है कि गुजरात इस बार फिर से ट्रॉफी जीतेगा. इस टीम में निरंतरता और लचीलापन दिखाई है. सात-आठ खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.. गुजरात की इस टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ हाथ से हाथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.’

     

    ये भी पढ़ें: क्या IPL 2023 के बाद आईपीएल 2023 से संन्यास लेंगे MS Dhoni?, कोच Stephen Fleming ने दिया बड़ा हिंट

  • IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन में अपने फैंस को दी सबसे बड़ी खुशखबरी, बताया कब लेंगे आईपीएल से संन्यास

    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल कहा जा रहा है. साथ ही बता दें की, धोनी को देखने के लिए ही लाखों-करोड़ों की भीड़ उमड़ रही है. जब भी चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है फैन्स बहुत खुश रहते है उनको लाइव देखने के लिए. वैसे तो थाला की फिटनेस देख कर कहा जाता है कि अभी भी वो 3 से 4 सीजन और खेल सकते हैं. लेकिन अब थाला ने अपने खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

    IPL 2023 में धोनी ने बताया की अगला सीजन वो खेलेंगे या नहीं

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई का प्रदर्शन बढ़िया चल रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद वह पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. कई फैंस निराश भी हुए जब उनको लगा की ये थाला का आखिरी आईपीएल होने वाला है.

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में उनके संन्यास की अफवाह तेज़ी से उड़ी थी. टॉस के समय न्यूजीलैंड के कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने संन्यास को लेकर पूछा तो धोनी ने मजेदार जवाब दिया है. थाला ने कहा की,

    ”आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं.”

    41 साल का होने के बावजूद भी फिटनेस में यंग खिलाड़ियों को पीछे किए हैं धोनी

    आईपीएल 2023 में धोनी की बॉडी देखने के बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी. धोनी का बाइसेप्स वाला फोटो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. लोगों का धोनी के प्रति प्यार ऐसे देखा जा सकता है की सिंगर अरिजीत सिंह ने आईपीएल के इनॉगरेशन में धोनी के पैर छुए थे.

    आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई बेहतर प्रदर्शन कर रही है. धोनी की टीम चेन्नई तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. खैर अब एक बात कंफर्म हो गई है की धोनी आगे आने वाला सीजन खेलेंगे.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: 6,6….जड़कर महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में बल्ले से लाया सबसे बड़ा तूफान, फैंस हो गए फिर से माही के दिवाने

  • IPL 2023: 6,6….जड़कर महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में बल्ले से लाया सबसे बड़ा तूफान, फैंस हो गए फिर से माही के दिवाने

    IPL 2023: आईपीएल का फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है. वैसे कहा जा रहा है की ये कैप्टन कूल धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला है. हालाँकि, इस बात उन्होंने कोई अधिकारिक मुहर नहीं लगाई थी. अब बता दें की, चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए शानदार में मैच में धोनी की पारी देख कर उनके फैंस हैरान रह गए.

    IPL 2023 में धोनी ने खेला शानदार मैच, जानिए पूरी डिटेल्स

    आईपीएल (IPL 2023) शुरू होते ही धोनी के फैंस उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. धोनी के मैदान पर आते ही एक अलग चमक आ जाती है. वैसे बता दें की, आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया.

    बता दें की, आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ये मुकाबला बहुत ही दिलचस्प था. इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार पारी से सबको चौंका दिया है. वैसे तो उनके गेम की तारीफ हर कोई करता है लेकिन धोनी ने प्रूव कर दिया है की आज भी वो गेम के लिए फिट एंड फाइन हैं.

    आखिरी ओवर में चला कैप्टन कूल का बल्ला, स्टेडियम में दिखी येलो लहर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 41 वें मुकाबले में धोनी ने आखिरी ओवर की आखिरी 2 ओवर गेंदों पर बैक टू बैक 2 छक्के ठोक फैंस की चाहत पूरी की है. कैप्टन कूल की इस पारी को देख कर फैंस खुशी से झूम उठे. सभी टीमों ने अभी तक 8-8 मैच खेले हैं. बता दें की, पॉइंट टेबल में अब तक नंबर वन पर गुजरात की टीम बनी हुई है. तो वही दूसरे नंबर पर लखनऊ आ गई है. चेन्नई की अगर बात करे तो वो इस वक़्त चौथे नंबर पर बनी हुई है.

     

    ये भी पढ़ें: Shubman Gill ने मारा चौका तो बुरी तरह चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर, क्या आईपीएल से हो जाएंगे बाहर? जानिए फिटनेस अपडेट

  • चेन्नई एयरपोर्ट पर नए अवतार में दिखे थाला महेंद्र सिंह धोनी, हुआ शानदार स्वागत! CSK ने शेयर की PHOTOS

    भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ‘थाला’ एमएस धो चेन्नई एयरपोर्ट (CHENNAI AIRPORT) से बाहर निकलते हुए देखा गया। इंडियन प्रीमियर लीग शुक्रवार (7 अक्टूबर) शाम को (IPL) फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने सोशल मीडिया पर माही की दो फोटो शेयर की है। इससे पहले धोनी को दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ टेनिस कोर्ट पर देखा गया था।

    चेन्नई एयरपोर्ट पर नए अवतार में दिखे महेंद्र सिंह धोनी

    अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को चार बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को चेन्नई एयरपोर्ट (CHENNAI AIRPORT) पर सफेद टी शर्ट और चेहरे पर काले रंग के मास्क में देखा गया। धोनी इससे पहले भी आईपीएल ऑक्शन और नए सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई का दौरा करते रहे हैं।

    पिछले तीन साल वह आईपीएल में हिस्सा लेने से पहले और यूएई रवाना होने से पूर्व चेन्नई जा चुके हैं। चेन्नई शहर के लिए धोनी के प्रेम किसी से भी छुपा नहीं है।

    भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हो लेकिन उनकी फैन फोलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वह जहां भी जाते हैं लोग उनकी एक झलक के लिए तरस जाते हैं। जैसे ही धोनी के एयरपोर्ट पहुंचने की खबर फैंस को मिली, स्टेडियम पर भीड़ लग गई। धोनी का शानदार स्वागत हुआ वैसे ही जैसे हर बार होता है।

    सचिन के साथ टेनिस तो कपिल के साथ खेला गोल्फ

    इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कुछ और तस्वीरें वायरल हुईं थी जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के साथ टेनिस खेलते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी। दोनों ने एक-दूसरे खिलाफ टेनिस खेला। कुछ खबरों के मुताबिक धोनी और सचिन का यह टेनिस मैच एक एड शूट के लिए खेला गया।

    इसके अलावा धोनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव के साथ गोल्फ खेलते हुए भी देखे गए थे। धोनी गुरुग्राम में हुए कपिल देव-ग्रांट थ्रॉन्टन इन्वीटेशनल 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में नजर आए धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा था। वह अपना खिताब बचाने में नाकामयाब रही थी।

Exit mobile version