Katrina Kaif को कड़ी ​टक्कर देती हैं Actress Sharvari Wagh

खूबसूरती के मामले में Katrina Kaif को कड़ी ​टक्कर देती हैं उनकी होने वाली देवरानी Sharvari Wagh, देखें तस्वीरें

Sharvari Wagh

शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की नवोदित अभिनेत्री हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपने करियर की शुरूआत की है। शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने अपने करियर की शुरूआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करियर शुरू किया था। उनका जन्म 14 जून 1996 को हुआ था और वो एक जाने माने बिल्डर शैलेष वाघ की बेटी है। शरवरी वाघ के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी है।

Sharvari Wagh ने बंटी और बबली 2 से किया था डेब्यू

शरवरी वाघ ने फिल्म बंटी और बबली 2 में सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ काम किया है। जिसमे उनके अलावा रानी मुखर्जी और सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आए थे। शरवरी वाघ को साल 2022 में अपनी पहली फिल्म बंटी और बबली के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के आइफा अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।

IND vs ENG: युजवेंद्र चहल की चालाकी के आगे फेल हुए इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज, सोशल मीडिया में फैंस ने जाहिर की अपनी खुशी

कैटरीना की शादी में भी नजर आई थी Sharvari Wagh

अगर हम शरवरी वाघ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों अभिनेता विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के साथ रिलेशनशिप में है। सनी कौशल और शरवरी वाघ एक साथ कई मौकों पर नजर आ चुके है। खबरों के अनुसार शरवरी वाघ अभिनेता सनी कौशल की फैमिली के काफी करीब है। कैटरीना और विक्की कौशल की शादी में भी शरवरी वाघ ने हिस्सा लिया था। परिवार के लोगों के साथ शरवरी वाघ भी नजर आई थी।

पहली बार विक्की कौशल को इस हाल में देखीं थीं Katrina Kaif, दिल जीत लेगी पूरी कहानी

Exit mobile version