कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही भारत को लगा बड़ा झटका, Neeraj Chopra हुए गेम से बाहर

By Satyodaya On July 26th, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही भारत को लगा बड़ा झटका, Neeraj Chopra हुए गेम से बाहर

टोक्यो ओलंपिक ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को लेकर जो खबर आई है उसे सुनकर हर कोई मायूस हो गया है। दरअसल बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ 2022 की शुरुआत होने से पहले ही भारत को लेकर बहुत बुरी खबर सामने आ गई है जिसमें कहा जा रहा है कि गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल नहीं पाएंगे। भारत अक्सर कॉमन वेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करता है जिसके चलते टॉप 3 में अपनी जगह पक्की कर लेता है।

वही अबकी बार भारत को मिली इस बात की हो गई थी कि नीरज चोपड़ा इस गेम में खेलने वाले हैं। नीरज चोपड़ा की वजह से जैवलिन थ्रो में भारत का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता था। लेकिन भारत का यह सपना अब टूट गया है। दरअसल नीरज अब हिस्सा नहीं ले पाएंगे। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल भारत को दिलाया है। लेकिन इस बार भारत को नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल नहीं दिला पाएंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलते नजर नहीं आएंगे नीरज चोपड़ा

दरअसल नीरज चोपड़ा कामनवेल्थ गेम्स में इसलिए नहीं खेल पाएंगे क्योंकि नीरज चोपड़ा के चोट लग गई है। नीरज चोपड़ा का एम आई आर स्कैन हुआ था। जिसमें ग्रॉइन इंजरी की बात पता लगी है जिसके चलते नीरज चोपड़ा को एक महीने में आराम के लिए कहा गया है। जिसके चलते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गए हैं। दरअसल यह मैच 22 अगस्त को होना था। उसी दिन जैवलिन थ्रो का इवेंट था।

अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से ही हैं। अब यह दोनों ही जैवलिन थ्रो में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने भारत को सिल्वर मेडल दिलवाया था हालांकि उन्होंने फाइनल में 6 थ्रो में तीन बार फाउल किया था। उन्होंने पहला और आखिरी थ्रो में दो फाउल किए। जिसके बाद उन्होंने चौथे थ्रो में 88.13 मीटर भाला फेंक कर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

चोट लगने की वजह से रह गया सपना अधूरा

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

दरअसल चोट लगने की वजह से नीरज चोपड़ा का भी सपना अधूरा रह गया। वही नीरज चोपड़ा नेपाल के पीछे की वजह भी बताई थी उन्होंने बताया था कि उनके पैर में बहुत दर्द हो रहा था जिसके चलते उन्होंने तीन फाउल किए थे। नीरज चोपड़ा ने बताया कि चौथे थ्रो में उन्हें ग्रोइंग में ज्यादा दर्द हो रहा था। जिसके चलते अंतिम थ्रो में उन्होंने जोर पूरा नहीं लगा पाए और वह गोल्ड मेडल की बजाय सिल्वर मेडल ही जीत पाए।

वही आपका बता दें उन्होंने कहा था कि बरबीघा कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे लेकिन चोट की वजह से उनका यह सपना अधूरा रह गया। नीरज चोपड़ा ने भारत का सम्मान से ऊंचा किया है। नीरज चोपड़ा 2003 के बाद सबसे पहले ऐसे भारतीय बने जिन्होंने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियन सिल्वर मेडल जीता हो।

Read More-IND vs WI: भारत को क्लीन स्वीप करने से रोकने के लिए तीसरे मैच में वेस्टइंडीज लगाएगी एड़ी चोटी का ज़ोर, देगी इस सलामी जोड़ी को मौका

Tags: कॉमनवेल्थ गेम्स, नीरज चोपड़ा,