Atique Ahmed
Atique Ahmed

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन कहे जाने वाले अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के कई लोगों की बीच चिंता बढ़ गई है। अब इसी बीच समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की पत्नी की चिंता भी बढ़ गई है। दरअसल बात यह है कि, इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की पत्नी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

Atique Ahmed Murder Case को अंजाम देने वाले हमलावर लवलेश तिवारी के पिता का बड़ा खुलासा, कहा ‘हमारी उससे कोई…’

Atique Ahmed हत्याकांड बढ़ी चिंता

इरफान सोलंकी के पत्नी ने कहा कि, उनके बच्चे स्कूल आते जाते हैं और उन्हें महाराजगंज जेल भी आना जाना होता है। अतीक वाले कांड से वह भी खौफ में हैं। समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी का लेटर मिलने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, उन्होंने अपने घर के आस-पास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा वहां पर सिक्योरिटी भी लगाने की बात कही जा रही है।

3 हमलावरों ने दिया Atique Ahmed हत्याकांड को अंजाम

गौरतलब है कि, अतीक और अशरफ की बीते शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों में 3 लोग शामिल थे और तीनों को ही पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। यह तीनों हमलावर मीडिया पर्सन के भेष में आए थे और वहां पर मौका देखते ही अतीक और उसके भाई पर गोलियां बरसाने लगे। कई राउंड की फायरिंग में मौके पर ही अतीक और उसके भाई की मौत हो गई थी। अतीक अहमद और अशरफ की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम किया और बीते दिन यानी रविवार को ही प्रयागराज के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।