Atiq Ahmed Murder
Atiq Ahmed Murder

Atiq Ahmed Murder: अतीक (Atiq Ahmed Murder) और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. इन दोनों की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. पहले तीनो आरोपी जिस जेल में थे उसमें ही अतीक का बेटा अली भी है.

Atiq Ahmed Murder के चलते उसके बेटे अली ने जेल में किया हंगामा, पुलिस भी हुई परेशान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अतीक (Atiq Ahmed Murder) के तीनो आरोपी लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को नैनी जेल से निकाल कर प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया है. ऐसा कहा जा रहा था की नैनी कारागार में हत्यारोपियों की जान को खतरा था. उसी नैनी जेल में अतीक का बेटा अली भी बंद है.

जब अली को पता चला की उसका उसके पिता,चाचा और भाई की मौत हो चुकी है तब अली ने जेल में खूब हंगामा काटा है. कहा जा रहा है की, जेल में रहते हुए अतीक का बेटा अली काफी परेशान है. रिपोर्ट में इतना तक दावा किया गया है कि उसने खुद को चोट भी पहुंचाई है.

इस मामले के चलते अतीक का बेटा अली जेल में है बंद, इतने मामले है दर्ज

देखा जाए तो अतीक का परिवार धीरे-धीरे ख़त्म होने की कगार पर आ गया है. अतीक (Atiq Ahmed Murder) के परिवार में खुद अतीक उसका छोटा बेटा और उसका भाई अशरफ अपनी जान से हांथ धो बैठे हैं. अली के ऊपर 6 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. उसने जुलाई 2022 में आत्समर्पण कर दिया था. जिसके बाद से अली जेल में बंद है.

अली को जब अपने पिता के हत्यारों के बारे में पता चला तो वो बौखला गया. पहले अतीक के हत्यारे नैनी जेल में बंद थे लेकिन बाद में उनको प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. क्योंकि बताया जा रहा है की अतीक के हत्यारों को नैनी जेल में खतरा था.

 

ये भी पढ़ें:Atique Ahmed Murder: पुलिस की गिरफ्त से फरार Shaista Parveen बेटे और पति अतीक अहमद के जनाजे में भी नहीं हुई शामिल