प्रयागराज में अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. इसके साथ ही दोनों को दफना भी दिया गया है. अतीक और अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए रविवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे थे.
Atiq Ahmad की पत्नी भी है नामी आरोपी, पति के अंतिम दर्शन में दिखी शाइस्ता
माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद से प्रदेश हाई अलर्ट पर है. ऐसे में बमबाज गुड्डू मुस्लिम सहित अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी प्रदेश पुलिस ढूंढ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक और उसके भाई का शव दफन किया गया है.
बता दें की, अतीक ने बताया था की उसकी जान को खतरा है.इसी के चलते विपक्ष ने आरोप लगाया है की अतीक (Atiq Ahmad) की सुरक्षा में चूक हुई और उसकी मौत हो गई है. लेकिन इन सभी मामलों में अतीक की पत्नी का ज़िक्र सबसे ज्यादा हो रहा है. ऐसा दावा किया गया था की अतीक के जनाजे में जो महिलाए आई है उनमें अतीक की पत्नी भी थी. हालाँकि, ये दावा झूठा निकला है.
कौन है बमबाज गुड्डू मुस्लिम? जिसने मुख्तार अंसारी के लिए किया है काम
गुड्डू मुस्लिम का नाम भी इस केस में सामने आ रहा है. दरअसल 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम को बम फेकते हुए देखा गया था. जिसके बाद से पुलिस गुड्डू को ढूंढ रही है. बता दें की, गुड्डू 2 दशक से कई माफियाओं के लिए काम कर रहा है.
इन माफियाओं में मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह और प्रकाश शुक्ल का नाम है. फिलहाल गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन कर्नाटक बताई जा रही है. गुड्डू ने 1997 में एक गेम टीचर को मौत के घाट उतार दिया था. 15 साल की उम्र से ही गुड्डू चोरी करने लगा था.
