ARMY CHIEF: 29वें थलसेना प्रमुख के तौर पर Manoj Pandey ने संभाला पदभार, जनरल एम.एम. नरवणे हुए सेवानिवृत्त

आर्मी चीफ़ (Army Chief) जनरल एम.एम. नरवणे ( Manoj Mukund Naravane) आज सेवानिवृत्त हो गयें हैं. पहले उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) अब वो थलसेना प्रमुख के तौर पर पद संभाल रहे हैं. थलसेना प्रमुख मनोज पाण्डेय (Manoj Pandey) बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं. मनोज पाण्डेय 29 वें थलसेना प्रमुख हैं. थलसेना प्रमुख मनोज पाण्डेय (Manoj Pandey) को चीनी सीमा पर काम करने का अच्छा अनुभव है.
जनरल मनोज पाण्डेय को ही क्यों चुना गया भारत का 29 वां थलसेना प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डे (Manoj Pandey) ने जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir) में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लनवाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी. उनका जन्म महाराष्ट्र (Maharastra) के नागपुर में हुआ था. स्कूलिंग के बाद मनोज पाण्डेय (Manoj Pandey) 1982 में NDA (National Defence Academy) में सेलेक्ट हुए थे. उसी के बाद से उन्होंने सेना में अपनी अहम भूमिका निभाई है. ऐसा पहली बार हुआ जब सेना की इंजिनियर कोर के किसी अधिकारी ने थलसेना की कमान संभाली हो.
इससे पहले 28 बार पैदल सेना, तोपखाना और बख्तरबंद रेजिमेंट के अधिकारी ही 13 लाख कर्मियों वाली थल सेना के प्रमुख बनते रहे हैं. थलसेना प्रमुख मनोज पाण्डेय (Manoj Pandey) की अच्छी पकड़ मानी जाती है चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) पर. क्योंकि 2001 में हुए संसद हमले के बाद उन्होंने ऑपरेशन पराक्रम चलाया था. इसके तहत पाकिस्तान से आतंकियों को होने वाले हथियारों की सप्केलाई नेक्सेस को ध्वस्त कर दिया था.
किन चुनौतियों का सामना करेंगे जनरल पाण्डेय

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे (Manoj Pandey) सेना की कमान ऐसे समय में संभाल रहे हैं, जब सरकार कई सुरक्षा चुनौतियों से ढंग से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के एकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है. लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अपने करियर के दौरान अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं. उन्होंने कई आतंकवाद रोधी गतिविधियो में हिस्सा लिया है. इसके साथ ही उन्होंने कई अहम पदों पर काम भी किया है.
आर्मी चीफ (Army Chief) होने के नाते जनरल मनोज पाण्डेय को सरकार के थिएटर कमांड पर नौसेना वा वायुसेना को कोआर्डिनेट करना होगा. थियेटर कमांड को लेकर भारत के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने योजना लागू की थी. बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हेलीकाप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया था.
Tags: आर्मी चीफ़, इंडियन आर्मी, जनरल एम.एम. नरवणे, मनोज पाण्डेय,
