Zaheer Khan 8 साल के लम्बे रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी रह गए थे अकेले, इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था नाम

By Sameeksha dixit On April 15th, 2023
Zaheer Khan

जहीर खान (Zaheer Khan) अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं. जहीर खान की लव स्टोरी इस एक्ट्रेस के साथ अधूरी रह गयी. वैसे तो कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी की मिसाल भी पेश की जाती है. जिसमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का आता है. लेकिन वही कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी लव स्टोरी का एंड लम्बे वक़्त के बाद भी हुआ है.

Zaheer Khan ने ईशा को किया था डेट, लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ

वैसे तो जिन खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जितवाने में अपना पसीना बहाया उनमें से एक नाम जहीर खान का भी आता है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो अच्छी रही है लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं. जहीर एक अच्छे क्रिकेटर थे लेकिन उनकी एक्स-लवर ईशा ने कभी बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं हासिल किया जो वो करना चाहती थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जहीर ने ईशा शरवानी को 8 साल तक डेट किया है. दोनों कपल साल 2005 में एक पार्टी में मिले थे. कहा जाता इस पार्टी में ही दोनों की दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे थे और काफी अच्छे दोस्त बन गए थे.

इसलिए जहीर का 8 साल का प्यार उनसे दूर हुआ

वैसे अभी तो जहीर (Zaheer Khan) शादीशुदा हैं. उनकी बीवी  ‘चक दे गर्ल’ सागरिका घाटगे हैं. लेकिन ईशा के साथ उनका प्यार परवान चढ़ा था. बता दें की ईशा और जहीर ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया की क्यों वो दोनों अलग हुए. लेकिन एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया था की अलग होने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं.

जहाँ जहीर (Zaheer Khan) ने 8 साल के अपने प्यार से दूर जा कर  सागरिका घाटगे से शादी कर ली. तो वाही उनकी एक्स-लवर ईशा एक सिंगल मदर हैं. जानकारी के लिए बता दें की अभी दोनों अपनी-अपनी ज़िन्दगी में बेहद खुश हैं.

 

ये भी पढ़ें: जहीर खान की पत्नी सागरिका की खूबसूरती के सामने फेल हैं अनुष्का-कैटरीना-आलिया, राजघराने से है उनका सम्बंध

Tags: ईशा शरवानी, ज़हीर खान,
Exit mobile version