साऊथ इंडस्ट्री के इन 5 एक्टर्स ने दिए बॉलीवुड पर सनसनीखेज बयान, एक ने तो लगा दी थी बहुत बड़ी लड़ाई
साऊथ इंडस्ट्री के इन 5 एक्टर्स ने दिए बॉलीवुड पर सनसनीखेज बयान, एक ने तो लगा दी थी बहुत बड़ी लड़ाई

आजकल साऊथ इंडस्ट्री की फिल्मों ने काफी ज्यादा धूम मचा रखी है. इसी वजह से साऊथ के सितारों भी काफी ज्यादा चर्चा में है. जिस तरह से बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स साऊथ इंडस्ट्री पर खुलकर अपनी राय देते हुए नज़र आते है, वैसे ही आजकल साऊथ की कुछ स्टार्स  भी बॉलीवुड पर बेबाकी से अपने बयान दे रहे है. अभी कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में साऊथ एक्टर महेश बाबू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक बयान दिया था.

जिस वजह से वो काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में थे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही साऊथ स्टार्स के बारें में बताएँगे जिन्होंने बॉलीवुड पर अपने बयान दिए है.

 महेश बाबू

इस लिस्ट में पहला नाम है साऊथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) का. इन्होंने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड उनको अफोर्ड नहीं कर सकता है. मैं जहाँ हूँ वहां पर काफी ज्यादा खुश हूं. इतना ही नहीं महेश बाबू ने आगे कहा कि, वो कभी भी बॉलीवुड में नहीं जाना चाहते है. मेरा सपना था  कि मैं एक बड़ा आदमी बनूँ, जो यहाँ पर रहकर ही पूरा हो गया. आज मैं जो कुछ भी हूँ इस इंडस्ट्री के कारण  ही हूँ.

श्रुति हसन

दूसरे नंबर पर है साऊथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक श्रुति हसन (Shruti Haasan). बता दें श्रुति हसन ने बॉलीवुड में भी काम किया है. इसी वजह से उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि अब के वक्त में मैं  यहां एक बाहरी व्यक्ति के जैसे महसूस करती हूँ. श्रुति हसन ने कई सारी साउथ फिल्मों में अभिनय किया है. साऊथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उनको काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.

यश

सुपरहिट फिल्म केजीएफ के एक्टर  यश (Yash) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहले के वक्त में साउथ इंडस्ट्री  की फिल्मों को कोई भी ज्यादा पसंद नहीं करता था. जब से साउथ की डब मूवीज आने लग गई हैं, तब से इंडिया में साउथ की मूवीज को अच्छा रीस्पान्स मिलने लग गया है. लेकिन ये रातों रात नहीं हो गया है. आजकल हिंदी फिल्मों से अधिक साउथ की फिल्में कमा रही है. लोगो साऊथ की फिल्मों को काफी ज्यादा प्यार भी दे रहे है.

धनुष

चौथे नंबर पर है साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर धनुष (Dhanush). इन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं हमेशा से ही दक्षिण और उत्तर भारतीय फिल्मों के खिलाफ रहा था. ये बात काफी अलग है लेकिन मैं चाहता हूँ कि दोनों इंडस्ट्री एक साथ मिलकर काम करें और दोनों भाषाओं को एक साथ आगे बढ़ाएं.

राम चरण

 सनसनीखेज़ बयानों की लिस्ट में आखिरी नाम है एक्टर रामचरण (Ram Charan) का. एक्टर रामचरण ने कई हिट फिल्मों में काम किया है.  उन्होंने इस पर कहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों के एक्टर और निर्देशकों के बीच के सहयोग से फिल्म बनाई जाए. जिसमें सभी एक-दूसरे को सहयोग करें. बता दें एक्टर राम चरण की लाखो फैंस है इनको साऊथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.