कौन है एक्टर Randeep Hooda की गर्लफ्रेंड? दिवाली के समय सामने आई उनकी नई तस्वीरें

By Satyodaya On November 2nd, 2022
Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। साहेब बीवी, गैंगस्टर, हाईवे, सुल्तान और सरबजीत जैसी फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया है और लोगों के दिलों में जगह बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के वह मंझे कलाकार हैं। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल में खास जगह बनाई, लेकिन अब अभिनेता लोगों के दिलों में कोई राज कर रहा है। आज हम आपको उनकी गर्लफ्रैंड के बारे में बताने वाले हैं। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और लव अफेयर की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आज हम उनकी लव लाइफ के बारे में बात करने वाले हैं।

कौन हैं वो?

जैसे ही लोगों को उनके प्यार के बारे में पता चला तो वह गूगल पर इस बारे में सर्च करने लगे। खबर के अनुसार लाखों के दिलों में राज करने वाले रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) मणिपुर की निवासी लिन लैशराम पर दिल हार चुके हैं। जी हां, रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इस समय लिन लैशराम के साथ रिलेशन में है और उन्होंने अपने इस कथित रिश्ते को ऑफिशल भी कर दिया है।

हाल ही में दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की,जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम भी उनके साथ नजर आए। फोटो में आप देख पाएंगे कि हाथों में हाथ लिए यह कपल बहुत सुंदर दिखाई दिया। यह कपल त्यौहार भी साथ मनाता है। वैसे देखा जाए तो इससे पहले भी कई मौके पर इन दोनों को साथ देखा गया।

कौन है लिन

कौन है Randeep Hooda की गर्लफ्रैंड? सामने आई नई तस्वीरें

यह दोनों एक दूसरे को लंबे समय से लेट कर रहे हैं। इसी के साथ कई बार इनको कई सारी पार्टियों में भी देखा गया है। जैसा कि आपने फोटो में देखा है यह दोनों अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ज्ञात हो कि लिन लैशराम एक इंटरनेशनल मॉडल है।

वो एक्टर और उद्यमी है मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली है और कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं ओम शांति ओम में एक छोटे से रोल में उनको देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरीकॉम में भी वह नजर आ चुकी हैं।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के जन्मदिन पर आज से 2 साल पहले लिन लैशराम ने इस तस्वीर को शेयर किया था इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था उसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं , जिसने मुझ को मंटो पढ़ने की आदत डलवाई। बहुत-बहुत मुबारक हो मेरी जान।

इसे भी पढ़ें-IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया पर छाया बाहर होने का ख़तरा, रोहित शर्मा की टोली की सेमीफइनल में होगी अग्निपरीक्षा

Tags: रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम,