Disney+ Hotstar Web Series: ये 5 वेब सीरीज को हॉटस्टॉर पर अक्टूबर में किया जाएगा रिलीज, जिसे देख उड़ जायेगी नींद

Disney Plus Hotstar Web Series: ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) पर बहुत सी वेब सीरीज हर महीने रिलीज होती रहती हैं। लोग अपनी अपनी फेवरेट फिल्म और सीरीज को इसमें देख पाते हैं। इस महीने और ओटीटी पर देखने के लिए बहुत कुछ रिलीज हो चुका है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस महीने कई वेब सीरीज को रिलीज किया गया और कुछ सीरीज रिलीज भी होने वाली है। इनमें से कुछ वेब सीरीज बहुत ज्यादा हॉरर है और कुछ एक्शन थ्रिलर है।
ऐसे में हम आज आपको अक्टूबर के महीने में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्म और वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं।
वेयरवोल्फ बॉय नाइट
मार्वल स्टूडियो की एक काल्पनिक हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज में एक राक्षस शिकारी की कहानी है, जो अपने नेता के मौत के बाद एक रात छाया के ऊपर लेती है । वह अंधेरी शक्तियों को देखने के लिए एक घातक संघर्ष की ओर बढ़ती है। वेयरवोल्फ बॉय नाइट 7 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। लोगों ने इसको अच्छा रिस्पांस दिया है।
प्रे
प्रे एक कोमांच योद्धा की है। फिल्म में घातक रहस्य में विदेशी शिकारी के बचाने के लिए संघर्ष की सारी कहानी है। अंग्रेजी भाषा की ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।
बारबेरियन
फिल्म बारबेरियन अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पर इस सीरीज को भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को इसी महीने रिलीज किया जाएगा।
रोजलाइन
रोजलाइन वेब सीरीज रोमियो और जूलियट की कहानी के जैसे ही लव स्टोरी ड्रामा है। रोजलाइन में कैटिलिन डेवर और काइल एलन के साथ कई मुख्य कलाकार हैं। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।
एक्सपोज्ड
एक्सपोज्ड वेब सीरीज की कहानी एक न्यूज़ एंकर की कहानी है। एक शक्तिशाली स्थानीय राजनेता का इंटरव्यू लेने के बाद पत्रकार ग्रीशमा का संतुलित जीवन पलट जाता है। बहुत सारे रोमांच और भावनाओं के साथ स्पाइन चिलिंग ड्रामा देखने को मिलेगा। 6 अक्टूबर को ये रिलीज हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें-Hrithik Roshan के साथ था अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता का रिश्ता, जब बच्चन साहब ने दोनों का सरेआम पकड़ा
Tags: एक्सपोज्ड, ओटीटी प्लेटफार्म, प्रे, बारबेरियन, रोजलाइन, वेयरवोल्फ बॉय नाइट,