इस डायलॉग की वजह से विजय राज को मिली थी पोपुलैरिटी, कभी ड्रग्स के मामले में हुए थे गिरफ्तार

By Vaishali shukla On May 30th, 2022
इस डायलॉग की वजह से विजय राज को मिली थी पोपुलैरिटी, कभी ड्रग्स के मामले में हुए थे गिरफ्तार

एक्टर अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड फिल्म ‘रन’ में कौवा बिरयानी वाले डायलॉग और पेटीकोट बाबा का किरदार निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन विजय राज (VIJAY RAZ) रातों-रात पॉपुलर हो गए थे. आपको बता दें इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में जबरदस्त कॉमेडी और अलग-अलग रोल करके सबको अपना फैन बना लिया था. आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक्टर विजय राज की जिंदगी के बारें में कुछ ऐसी बातें बताएँगे जो शायद ही आपको पता है. आइये जानते है….

इस रोल को करके जीता लाखों लोगो का दिल

बता दें बॉलीवुड के विजय राज (VIJAY RAAZ) एक मशहूर कलाकार है. इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से की थी. इसके बाद इन्होंने कई फिल्मों में काम किया. काफी समय तक काम करने के बाद साल 2004 में एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्टर्स भूमिका चावला की फिल्म रन से इनको एक ख़ास पहचान मिली थी.  इस फिल्म में विजय ने अभिषेक बच्चन के फ्रेंड का रोल निभाया था.  इस फिल्म में इन्होंने काफी जबरदस्त कॉमेडी की थी.  रन फिल्म में ‘कौआ बिरयानी वाला’ वाले डायलॉग को आज भी लोग भूल नहीं पायें है.

आपको बता दें एक्टर विजय राज (VIJAY RAAZ) ने अपने फ़िल्मी करियर में कई फिल्मों जैसे- मॉनसून वेडिंग, देली बेली, रन और जर्नी बॉम्बे टू गोवा में अभिनय किया है. इन सभी फिल्मों में एक्टर ने अपनी शानदार कॉमेडी का प्रदर्शन दिखाया है. अभी वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई में नज़र आये थे.

इस विवाद से जुड़ा एक्टर का नाम

 एक्टर विजय राज ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई साउथ फिल्मो में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. लेकिन आपको बता दें साल 2005 में इनका नाम एक विवाद से जोड़ा गया था. दरअसल बात ये थी कि एक्टर विजय को दुबई के अबु धाबी के एयरपोर्ट पर ड्रग्स के मामले के चलते गिरफ्तार किया गया था. जिस वजह से एक्टर काफी चर्चा में रहे थे.

Tags: अभिषेक बच्चन, भूमिका चावला, विजय राज़,