Video : बिदाई के बाद ससुराल पहुंचकर दुल्हन ने किया गजब का डांस, वायरल वीडियो

By Satyodaya On June 2nd, 2022
Video : बिदाई के बाद ससुराल पहुंचकर दुल्हन ने किया गजब का डांस, वायरल वीडियो

Video : शादी का समय आते ही खाने-पीने के साथ ही बारातियों का डांस भी तेजी से उमड़ने लगता है। जो कि तेजी से वायरल भी होता है, तो वहीं यदि शादी में दुल्हन डांस कर दें तो फिर बात ही कुछ अलग होती है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि घर में आई नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में इस तरीके के डांस करती है कि आसपास के लोग भी देखकर दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।

वीडियो में क्या है…

वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर में आई नई नवेली दुल्हन को जब डांस करने के लिए थोड़ा सा बोला जाता है तो वह अपने रिसेप्शन में ही जमकर डांस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। झूम कर वह डांस करती है जिसके साथ ही वह इस तरीके का सूर्य नमस्कार करने लग जाती है कि आसपास बैठे हुए लोगों की नजरें उस पर ही गड़ जाती हैं। इसी के साथ ही दुल्हन डांस करती है और अपना पल्लू भी गिरने नहीं देती।

लोगों ने की तारीफ

अब जब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तभी से लोगों ने इस वीडियो में कमेंट की झड़ी लगा दी है।एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बाबा रामदेव को इससे सीखना चाहिए तो दूसरे यूजर ने कहा कि डांस अपनी जगह है और पल्लू अपनी जगह क्या बात है। तो वही है एक ने लिखा है कि ऐसा डांस तो पहली बार देखा है चलो कुछ नया किया है।

Read More-Priya Prakash Warrior का आंख मारने के बाद सामने आया नया वीडियो, अजब आंखो से लोगों को किया हिप्नोटाइस

Tags: दुल्हन, वायरल, वीडियो,