Vicky Kaushal के भाई जल्द करेंगे बॉलीवुड की इस हसीना से शादी, बनेगी कैटरीना कैफ की देवरानी

इन दिनों विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के भाई सनी कौशल काफी चर्चा में है, क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड शर्वरी बाग के साथ कई बार दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में वह जब एक साथ देखे गए तो इन दोनों की शादी की चर्चा हो रही है। इन दोनों लवबर्ड यानी कि सनी कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड शर्वरी बाघ को एक साथ देख कर दोनों लोग काफी खुश दिखाई दिए। फिलहाल यह दोनों अलग अलग हो गए। उसके बाद पैपराजी के रिक्वेस्ट करने के बाद दोनों एक दूसरे के पास आए और स्माइल करके फोटो क्लिक करवाई।
अलग लुक में दिखी शरवरी
View this post on Instagram
ज्ञात हो कि यह दोनों अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए बाहर गए थे इस दौरान शर्वरी में सफेद कलर की जींस के साथ ब्लैक नी लेंथ शॉर्ट ड्रेस पहना था, तो वहीं सनी टी-शर्ट और ब्लैक ड्रेस में नजर आए। यहीं नहीं शर्वरी सनी के भाई की शादी में भी पहुंची थी। ज्ञात हो कि द फॉरगेट आर्मी में दोनों पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे।
कब शुरु हुई लव स्टोरी
द फॉरगेट आर्मी फिल्म के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। सनी कौशल के भाई विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में भी शर्वरी दिखाई दी थी , तभी इन दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही है। फिलहाल दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
इन दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्वरी सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आई थी। वो महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और नेता मनोहर जोशी की नातिन हैं, तो वहीं सनी अब तक बहुत सी फिल्मों में नजर भी आ चुके है। फिल्म शिद्दत में उनके अभिनय को लोगों ने पसंद किया है।
इसे भी पढ़ें-Bigg Boss 16 को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने चार्ज किए इतने रुपये, खुद किया खुलासा, बोले- पड़ जाती है ईडी की रेड
Tags: कैटरीना कैफ, शरवरी बाघ, सनी कौशल,