URMILA MATONDKAR अब पहले से भी ज्यादा हो गईं खूबसूरत व हसीन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

90 के दशक की एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर(Urmila Matondkar) अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने खूबसूरत फिगर की वजह से चर्चा में रही थीं. URMILA MATONDKAR को रंगीला गर्ल(rangila girl) के नाम से भी जाना जाता है. अपने टाइम उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. सुपरहिट फिल्मों में अपने जबरदस्त अंदाज से आज भी सभी के दिलों पर राज करती हैं. लेकिन इतने सालों बाद एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह से बदल गया है. अब उन्हें देखेंगे तो पहचान पाना मुश्किल हो जाएगा.
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में थी करियर की शुरुआत
उर्मिला ने महज 3 साल की उम्र में 1977 में फिल्म ‘कर्म’ से चाइल्ड आर्टिस्ट(child artist) के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा था. 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से उन्हें बड़ी पहचान मिली. उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य कलाकार के तौर पर मलयालम फिल्म चाणक्यन की थी. वहीं हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई नरसिम्हा थी.
ऐसे में अगर हम उनके अफेयर्स की बात करें तो उनका नाम डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा(ram gopal verma) के साथ जुड़ चुका है. उन्होंने 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में काम करके बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली थी. वहीं इस फिल्म के करने के बाद उर्मिला को लोग रंगीला गर्ल के नाम से जानने लगे थे.
रंगीला के बाद राम गोपाल वर्मा के साथ उर्मिला ने सत्या, भूत और कौन जैसी फिल्में बनाई. दोनों के अफेयर की खबरों ने भी अपने टाइम में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
URMILA MATONDKAR राजनीति में रख चुकी हैं कदम
जानकारी के मुताबिक URMILA MATONDKAR ने कुकू टाइम पहले इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. फिल्मों से दूर होने के बाद 2016 में 42 साल की उम्र में उर्मिला ने कश्मीरी मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर(Mohsin Akhtar Mir) से शादी(marriage) कर ली. जिसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में कदम रखा. उन्होंने उस समय कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गईं. फिलहाल उर्मिला ने शिवसेना का दामन थामा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक URMILA MATONDKAR भले भी इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. वह अपने चाहने वालों के लिए अपने इन्स्टा अकाउंट से अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं. जमाने बाद अब उर्मिला लुक पूरी तरह से बदल चुका है. वह अब और भी हॉट एंड बोल्ड दिखाई देती हैं.
ये भी पढ़ें:ABHISHEK BACHCHAN कमाई के मामले में पिता को भी देते हैं मात, महंगी गाड़ियों का है शौक
Tags: उर्मिला मातोंडकर, राम गोपाल वर्मा,