बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। उनके अजीबोंगरीब कपड़े सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने एक अजीब सा लुक क्रिएट किया है जिसके बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं क्या है ये वायरल वीडियो…
जींस पहनकर भी चर्चा में आ गई उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अजीब कपड़े पहनती हैं तब तो चर्चा में आती ही हैं, लेकिन अब जींस पहन कर भी वो चर्चा में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे, जींस पहनने में क्या दिक्कत है तो जान लीजिए कि ये जींस उन्होंने कमर से न पहनकर अपने शोल्डर से कैरी की है। विडियो में उर्फी जींस को टॉप की तरह पहने हुई नजर आ रही हैं। यही कारण हैं कि उन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। बता दें कि ऊर्फी जावेद एक ऐसी अदाकारा हैं जो आए दिन अपने ड्रेस के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वह कब क्या पहनेंगी, वह खुद भी नहीं जानती हैं।
फैंस ने किया ऐसा कमेंट
एक मीडिया इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने खुलासा किया था कि उन्हें कपड़ों से एलर्जी है, उन्हें कपड़े पहनने से रैशेज हो जाते हैं, जिसके कारण ही वह बेहद कम कपड़े पहनती हैं। लेकिन उनके लुक्स के कारण वह सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। तो उनका ये अवतार आप भी देख लीजिए। उनके अतरंगी अवतार पर फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं।
उनके जींस के लुक को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट भी किया है कि ‘जींस उपर नहीं पहनते पागल।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब ये ही देखना बाकी रह गया था।’ फैंस के कमेंट्स उर्फी जावेद को कुछ असर नहीं करते अब अगली बार वो किस लुक में नजर आएंगी, ये अंदाजा लगाना मुश्किल है।
