त्रिशाला दत्त हैं संजय दत्त की बेटी, अपनी अदाओं से सबको बनाती हैं दिवाना, फैंस करते हैं काफी पसंद

By Tanu Chaturvedi On February 26th, 2023
त्रिशाला दत्त

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला बॉलीवुड किड्स की लिस्ट में शुमार हैं और अपनी खूबसूरती के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। त्रिशाला दत्ता सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी फोटोज को पोस्ट करती हैं. साथ ही मेंटल हेल्थ को लेकर भी बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लोंट करते हुए तस्वीर शेयर की थी। वह फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी फोटो

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त के स्ट्रेच मार्क्स फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में त्रिशाला ने अपने वजन को लेकर बात की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे स्ट्रेच मार्क इस बात का सबूत हैं कि एक समय पर मेरी बॉडी बहुत जल्दी बढ़ रही थी और मेरी स्किन इसके साथ अपनी रफ्तार को मैच नहीं कर पा रही थी। अब मेरे पास इसके परमानेंट निशान और आंसू छूट गए हैं।’

त्रिशाला दत्त ने अपने स्ट्रेच मार्क्स को अपने युद्ध के निशान बताया है। उन्होंने लिखा, ‘यह आइडियल नहीं हैं। यह वो चीज नहीं है जो मैं चाहती हूं, लेकिन मेरे पास यही है। यह मेरे अपने हैं. मेरे युद्ध के निशान, जो बीते सालों में धुंधले पड़ गए हैं, लेकिन मैं उन्हें गर्व से देखती हूं।’ उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है।

संजय दत्त की पहली पत्नी की हैं बेटी

त्रिशाला दत्त की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। संजय दत्त की पत्नी और त्रिशाला की सौतेली मां मान्यता दत्त ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्हें वो फोटो पसंद आया है। आपको बता दें कि त्रिशाला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेची हैं। वह अमेरिका में रहती हैं और पेशे से एक साइकोथेरेपिस्ट हैं। त्रिशाला की परवरिश उनके नाना नानी ने की है।

Tags: त्रिशाला, त्रिशाला दत्त, संजय दत्त,
Exit mobile version