Tiger Vs Pathan में टकरा सकते हैं बॉलीवुड के तीनों खान, YRF का स्पाई यूनिवर्स मचाने जा रहा धमाल

Tiger Vs Pathan

Tiger Vs Pathan: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने हाल ही में सिनेमाघरों में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. पठान में भाईजान के कैमियो रोल से सिनेमाघरों में जान आ गयी थी. शाहरुख़ और सलमान को कुछ मिनट के लिए साथ देख कर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. लेकिन अब फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर के बताया है की  ‘टाइगर वर्सेज पठान’ (Tiger Vs Pathan) की शूटिंग 2024 में शुरू होने जा रही है. यह यश राज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बताई जा रही है.

Tiger Vs Pathan में दोस्ती की जगह अब दोनों खान में देखने को मिलेगी तीखी तकरार

पठान और करण अर्जुन में जिस तरह से शाहरुख़ खान और सलमान खान में भाईचारा और दोस्ती देखने को मिली थी अब आपको वैसा नहीं दिखने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  ‘टाइगर वर्सेज पठान’ (Tiger Vs Pathan) में शाहरुख़ सलमान एक दूसरे के अपोजिट नज़र आने वाले हैं. बताया जा रहा है की यश राज के स्पाई यूनिवर्स का ये फिल्म अहम हिस्सा होने वाली है.

यश राज के स्पाई यूनिवर्स के पास कई अहम फिल्में हैं. जानकारी के लिए बता दें की, टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और अब पठान जैसी शानदार फ्रेंजाइजी के सभी प्रोजेक्ट्स हैं. इस फिल्म में शाहरुख़ और भाईजान का होना तय बताया जा रहा है. बाकी ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, इमरान हाशमी, जूनियर एनटीआर और आमिर खान भी इसका हिस्सा होने वाले हैं.

सिद्धार्थ आनंद को आदित्य चोपड़ा ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी

मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीटर पर ट्वीट कर के बताया है की  ‘टाइगर वर्सेज पठान’ (Tiger Vs Pathan) की कमान आदित्य चोपड़ा ने सिद्धार्थ आनंद को सौंपी है. सिद्धार्थ आनंद ने ही पठान को डायरेक्ट किया था. जिसके बाद से पठान ने सिनेमाघरों में कहर मचा दिया था.

अभी फ़िलहाल सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज़ होने वाली है. जिसमें मुख्य किरदार में सलमान खान नज़र आएंगे. तो वहीं विलन के रूप में इमरान हाश्मी नज़र आने वाले हैं. कहा तो ये भी जा रहा है की  ‘टाइगर वर्सेज पठान’ (Tiger Vs Pathan) में 2012 में ‘एक था टाइगर’ आई थी उसकी सक्सेस के बाद से अब ये तीसरी फिल्म आ रही है.

 

ये भी पढ़े: किंग खान की पत्नी गौरी खान भी हो गई थीं ऊप्स मोमेंट का शिकार, अपनी दिलकश अदाओं से छाई रहती हैं शाहरुख खान की पत्नी