बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT) का पहला सीजन करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया था इस शो में करण की होस्टिंग को लोगों ने बहुत ही खरी-खोटी सुनाई थी। उन पर बहुत सारे सवाल भी उठाए गए थे,जिसको लेकर फिर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में अब क्या फिर से बिग बॉस ओटीटी के सेकंड सीजन को करण जौहर होस्ट करेंगे। यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है।
आ रही बड़ी खबर

इस समय बिग बॉस ओटीटी पर सस्पेंस बना हुआ है करण को शो में टीवी की ट्रेंडिंग जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से रिप्लेस किए जाने की खबरें भी आती जा रही है। एक खबर के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है कि तेजस्वी करण के बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 होस्ट करने वाले हैं। अभी तक एक बात तो ऑफिशियल ही नहीं किया गया है, लेकिन बहुत हद तक यह कयास लगाए जा रहे हैं कि करण तेजस्वी यह शो होस्ट करने वाले हैं। बिग बॉस 15 के वह हिस्सा थे और लोगों ने उन पर काफी सारा प्यार लुटाया था।

जेलर की भूमिका में करण कुंद्रा शो लॉकअप में दिखाई दिए थे। उनके शो में आने से कंगना के शो को बहुत ही फायदा हुआ था। करण की लोकप्रियता देखकर पता नहीं बिग बॉस के मेकर्स ने एक्ट्रेस पर चांस लेने की शायद सोची हो। यदि करण के साथ ही तेजस्वी को भी शो में ला दिया जाता है तो शो की लाइन लाइफ तो पक्की हो जाएगी। अभी तो कयास लगाया जा रहा है कि आखिर क्या होगा।

बिग बॉस ओटीटी पाइप लाइन पर चल रहा है। शो के प्री प्रोडक्शन फेस की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल सीजन वन को लोगों ने अधिक पसंद नहीं किया।इसे बीबी लवर्स ने बोरिंग कहा। इसके बाद भी शो के मेकर्स बीबी ओटीटी का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इसके पीछे का कारण सभी लोग नहीं समझ पा रहे हैं।
Read More-Kiara Advani को इस तरह के लड़कों में है रुचि, गौर से पढ़ें सिद्धार्थ मल्होत्रा…
