ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी Film, एक को तो सिनेमाघरों ने भी किया रिलीज करने से इनकार

By Satyodaya On April 30th, 2022
ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी Film, एक को तो सिनेमाघरों ने भी किया रिलीज करने से इनकार

बहुत सी ऐसी फिल्में भारतीय सिनेमा के इतिहास में बनी हैं, जो किसी न किसी मायने में बहुत खास हैं। ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जो अपने टाइमिंग को लेकर बहुत जानी गई। हिंदी सिनेमा में सबसे लंबी फिल्में (Film) दर्शकों को मनोरंजन भी करती रही है। लंबी होने के बाद भी लोग इनसे नहीं ऊबे। आज भी दर्शक इन फिल्मों को स्मरण करते रहते हैं। इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

गैंग्स ऑफ वासेपुर

गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म इतनी ज्यादा लंबी बन गई थी इसको रिलीज करना काफी मुश्किल हो रहा था। सिनेमाघर इसे रिलीज करने के लिए रेडी ही नहीं थी जिसके बाद में एडिटिंग के माध्यम से इस फिल्म का रनिंग टाइम कम किया। कई सारे सीन को हटाया फिल्म स्टार रनिंग टाइम 5 घंटे 19 मिनट से कम हो नहीं पाया। आखिरकार फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने के बारे में सोचा और इसका निर्णय लिया फिर 3 महीने के गैप में यह दोनों पार्ट रिलीज किए गए।

मोहब्बतें

मोहब्बतें

ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें भी ऐसे ही कुछ गई थी। इस फिल्म के गाने और डायलॉग लोगों को बहुत पसंद आए थे और काफी चर्चा में भी रहे थे। यह फिल्म का रनिंग टाइम टोटल 3 घंटे 36 मिनट का था।

सलाम-ए- इश्क

सलाम-ए- इश्क

गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर और सलमान खान की फिल्म सलाम-ए- इश्क का रनिंग टाइम भी कुछ कम नहीं था। यह फिल्म 3 घंटे 36 मिनट की थी। इसमें बड़े सितारों के होने की वजह से यह फिल्म ज्यादा लंबी गई, लेकिन इस फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की , पर अपनी टाइमिंग के कारण इस फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी।

लगान

लगान

लगान फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। यह फिल्म आमिर खान की थी और सुपर डुपर हिट साबित हुई थी इस फिल्म की टाइमिंग 3 घंटे 44 मिनट की थी। यह फिल्म इतनी लंबी थी फिर भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के कैरेक्टर लोगों को आज भी याद है। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड में भी एंट्री मिली थी।

मेरा नाम जोकर

मेरा नाम जोकर

सबसे पहली लंबी फिल्म में अगर नाम किसी का आता है तो वह फिल्म थी राज कपूर फिल्म मेरा नाम जोकर। इस फिल्म में 28 गाने थे और इसका टोटल रन टाइम 4 घंटे 4 मिनट का था कि फिल्म इतनी ज्यादा लंबी थी कि इस फिल्म में दो बार इंटरवल हुआ था।

Read More-IPL 2022: ऋषभ पंत की बहन साक्षी के साथ नजर आईं उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, जानिए क्या है दोनों की लव स्टोरी

Tags: Film, गैंग्स ऑफ वासेपुर, फिल्म, मेरा नाम जोकर, मोहब्बतें, लगान, सलाम-ए- इश्क,