साथ निभाना साथिया की Kokila Modi के रियल लाइफ पति हैं काफी अलग, रखते हैं इस तरह की सोच

टेलीविजन पर स्टार प्लस चैनल काफी पसंदीदा चैनल है इस पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट सीरियल शो आते रहते हैं इस चैनल पर ‘ये है मोहब्बतें’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’,’अनुपमा,’ ‘साथ निभाना साथिया’जैसे पापुलर सीरियल आते रहते हैं। आपको बता दें टेलीविजन का सबसे मशहूर और पापुलर शो साथ निभाना साथिया ने लाखों दर्शकों के दिल में जगह बना ली है यह सीरियल आज भी काफी पसंद किया जाता है इस सीरियल के हर कलाकार ने अच्छी खासी पहचान वाली है इस सीरियल में गोपी बहू की तेजतर्रार सास कोकिला मोदी (Kokila Modi) को काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें इस सीरियल में कोकिला मोदी का किरदार रूपल पटेल ने निभाया है जो असल जिंदगी में काफी शांत और सुशील महिला हैं।
इस सीरियल से रूपल पटेल हो गई फेमस
आपको बता दें रूपल पटेल ने अपने करियर में कई फिल्म और सीरियल शो में काम किया है लेकिन रूपल पटेल को सबसे ज्यादा लाइमलाइट साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी के किरदार से मिली है उन्होंने इस किरदार में एकदम जान ही डाल दी थी। रूपल पटेल ने भले ही इस सीरियल में तेजतर्रार महिला का किरदार निभाया हो लेकिन वासन जिंदगी में काफी शांत और सुशील महिला हैं आध्यात्मिक भी हैं रूपल पटेल गुरुजी गगनगिरी महाराज के अनुयाई हैं। रूपल पटेल को अच्छे कार्यों के लिए उनको प्रधानमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है। रूपल पटेल की मातृभाषा गुजराती है। रूपल पटेल अपने काम अपने परिवार पर ध्यान देना काफी पसंद करती हैं। आपको बता दें रूपल पटेल को नरमा आर्ट थियेटर के संस्थापक और मालिक भी हैं। उन्हें साथ निभाना साथिया शो से कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। आपको बता दें रूपल पटेल का जन्म गुरुवार 2 जनवरी 1975 में मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस बनना रूपल पटेल का बचपन से ही शौक था। उन्होंने सीरियल में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी काम किया है।
रूपल पटेल के पति का ऐसा मानना
आपको बता दें रूपल पटेल की रियल लाइफ में शादी राधा कृष्ण दत्त से हुई है वह भी एक मशहूर एक्टर हैं उन्होंने देवों के देव महादेव में ब्रह्मा का किरदार निभाया है। उन्होंने अभिनेता के रूप में कई सारे अनुभव अर्जित कर रखे हैं। ब्रह्मा के किरदार से उन्हें अपार लोकप्रियता हासिल हुई है। आपको बता दें कृष्ण दत्ता का यह मानना है कि डेली शॉप का प्रबंधन मुख्य रूप से महिला द्वारा किया जाता है और पुरुषों की अपेक्षा कुछ महत्वपूर्ण भूमिका होती है । जिसमें भावात्मक पृष्ठभूमि शामिल होती है। रूपल पटेल के पति की सोच काफी अलग है। रूपल पटेल का एक बेटा है जिसका नाम हर्षल पटेल है। रूपल पटेल ने एक से बढ़कर एक टीवी शो और फिल्मों में काम किया है।
इसे भी पढ़ें-मां लेकर आई Nora Fatehi के लिए शादी का रिश्ता ,एक्ट्रेस ने कर दिया मना, होने लगी चप्पल से पिटाई, वायरल हो रहा वीडियो
Tags: कोकिला मोदी, रूपल पटेल, साथ निभाना साथिया,