The Kerala Story ने 4 दिनों में कमाए इतने करोड़, कई फिल्मों का तोड़ दिया रिकॉर्ड

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। आपको बता दें कि फिल्म कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अदा शर्मा द्वारा अभिनीत फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का कई लोगों ने जमकर विरोध किया था। सिर्फ इतना ही नहीं कई राजनीतिक दलों ने फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर ना सिर्फ विरोध किया, बल्कि इसको बैन करने की मांग भी की थी।
The Kerala Story फिल्म विवाद में अब बोलीं Kangana Ranaut, कह दी हद से ज्यादा तीखी बात
The Kerala Story ने चार दिनों में कमाए इतने करोड़
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म द केरल स्टोरी को अपने राज्य में बैन कर दिया है। हालांकि कई राज्यों में फिल्म को रिलीज किया गया है और कई जगह पर यह टेक्स फ्री भी हो चुकी है। वहीं फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अब फिल्म द केरल स्टोरी के चौथे दिन यानी सोमवार के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ चुके हैं और फिल्म बहुत अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म ने चौथे दिन 10 से 11 करोड़ रूपए की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक 45 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि, द केरल स्टोरी का बजट 40 करोड़ का बताया जा रहा था, तो इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत वसूल ली है और अब मुनाफे की तरफ बढ़ रही है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म द केरल स्टोरी आने वाले दिनों में और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी।
Tags: द केरल स्टोरी, ममता बनर्जी, सुदीप्तो सेन,