tejasswi prakash
tejasswi prakash

छोटे परदे के मशहूर शो बिग बाॅस और नागिन सीजन 6 के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा जिस दिन तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को लेकर खबरें ना आती हो। अब इसी बीच तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) एक खास वजह से चर्चा में है।

काशी विश्वनाथ पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे Shalin Bhanot, वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल बात ये है कि हाल ही में मुंबई में दादा साहेब फाल्के आवाॅर्ड का आयोजन किया गया था। जिसमे तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थी। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) गोल्डन कलर की नेट साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

पॉपुलैरिटी के मामले में Bigg Boss विनर MC Stan ने Virat Kohli और Tejasswi Prakash को छोड़ा पीछे, ये रहा प्रूफ

गोल्डन साड़ी में कहर ढा रही Tejasswi Prakash

अगर हम बात करें तेजस्वी प्रकाश के लुक की तो उन्होंने गोल्डन कलर की नेट साड़ी पहनी है जिस पर हैवी वर्क है। तेजस्वी प्रकाश ने अपने इस लुक को नेक पीस और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है। इस लुक में तेजस्वी प्रकाश काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

Bigg Boss OTT इस बार Karan Johar की जगह दिखाई देंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash!

Tejasswi Prakash के लुक पर फिदा फैंस

कई लोग तो तेजस्वी प्रकाश की खूबसूरती पर फिदा हो गए है। इस दौरान की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही है। जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया सामने आई। ज्यादातर लोग तेजस्वी प्रकाश के लुक की तारीफ कर रहे है। बता दें कि इससे पहले भी अपने लुक और स्टाइल से तेजस्वी प्रकाश सुर्खियां बटोर चुकी है।

Tejasswi Prakash ने हाई हील्स पहन Karan Kundra संग थिरकाए कदम, बढ़ गया #tejran का ट्रेंड