बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स रहे है, जिनके साथ काम करने से कई सारी एक्ट्रेसस ने माना किया है. इसके लिए सबकी अपनी-पानी अलग वजहें हो सकती है. आज हम बात करने वाले है, बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की. आपको बता दें एक्टर सनी देओल ने बॉलीवुड में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फ़िल्म बेताब से की थी. ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. जिसके बाद इन्होंने कई हिट फिल्में जैसे डर, घातक, इंडियन, दामिनी, ज़िद्दी, बॉर्डर आदि में अभिनय किया है.
बॉलीवुड में सनी देओल काफी ज्यादा लोकप्रिय है. लेकिन क्या आप ये बात जानते है इतने ज्यादा पॉपुलर होने के बाद भी कई एक्ट्रेसस ने उनके साथ काम करने से माना कर दिया था. आइये जानते है…
काजोल (KAJOL)
इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का. आपको बता दें एक बार निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि फ़िल्म ग़दर में एक्ट्रेस काजोल ने सनी देओल के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. इसके आगे निर्देशक ने कहा कि कुछ लोगो का मानना है कि वह इसके लायक ही नहीं हैं. उन्हें लगता था कि वो काफी छोटे लोग हैं और इतना ही नहीं कुछ को लगता था कि ये फिल्म बिलकुल मॉडर्न ही नहीं है. काजोल के मना करने बाद ये फ़िल्म अमीषा पटेल को मिल गई थी. ये एक सुपरहिट फिल्म थी.
श्रीदेवी(SRIDEVI)
अगला नाम है बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेसस में से एक श्रीदेवी का. इन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी को अपना कायल बना दिया था. खबरों की माने तो श्रीदेवी के बारें में ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस वहीं रोल सेलेक्ट करती थी हैं, जिसमे उनका किरदार फिल्म के एक्टर से ज्यादा स्ट्रौंग हो.
आपको बता दें एक बार सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने एक्ट्रेस श्रीदेवी को फ़िल्म घायल के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने ये फ़िल्म करने से मना कर दिया था. हालांकि इसके पहले एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ फिल्म चालबाज, निगाहें और राम अवतार में अभिनय किया था. क्योंकि शायद इन सभी फिल्मों में श्रीदेवी का किरदार सनी देओल के मुकाबले ज्यादा दमदार था.
ऐश्वर्या राय बच्चन(AISHWRYA RAY BACHCHAN)
तीसरे नंबर पर है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का. आपको बता दें इस एक्ट्रेस ने भी एक बार सनी के साथ काम करने से माना कर दिया था. एक्टर सनी की फिल्मों में अक्सर एक्शन देखने को मिलता था. साथ ही फिल्म के हीरो को अधिक महत्व दिया जाता था. इसी कारण से ऐश्वर्या ने सनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया था, लेकिन इसके कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस ने शहीद फिल्म में सनी के साथ अभिनय किया था .
