बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का इन अभिनेत्रियों के साथ था अफेयर, छुपाई थी शादी की बात

शादीशुदा होने के बाद भी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने किया इन अभिनेत्रियों के साथ अफेयर

शादीशुदा होने के बाद भी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने किया इन अभिनेत्रियों के साथ अफेयर

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (SUNNY DEOL) का नाम तो हर कोई जनता ही है.बेताब फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सनी देओल  ने कई सारी हिट फिल्मों में अभिनय किया है . जिसमे कर्ज,बॉडर, ग़दर ,घायल, त्रिदेव और चालबाज़ जैसी फ़िल्में शामिल है. बता दे जितनी ज्यादा इस एक्टर की फ़िल्में चर्चा में रही है, उतने ही उनके अफेयर भी.  सनी देओल का नाम कई सारी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था.

इसी के चलते वो उन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में भी थे. आज हम आपको सनी देओल से जुडी कुछ ऐसी बातों और उनके अफेयरस के बारे में बताने जा रहे है जो शायद ही आपको पता हो.

सनी देओल को हुआ था एक्ट्रेस अमृता से प्यार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल(SUNNY DEOL)  को उनकी डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस अमृता सिंह (AMRITA SINGH) से प्यार हो गया था. हालांकि तब अमृता को सनी देओल और उनकी मंगेतर पूजा के बारे में जानकारी थीं. आपको बता दे बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना सनी के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के पूरी तरह से खिलाफ थी.

वहीं सनी की मां प्रकाश कौर को भी ये संबंध बिलकुल भी पसंद नहीं था. क्योंकि वो सनी की शादी की बात जानती थी. सनी देओल की शादी की सच्चाई का पता चलते ही अमृता ने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं थी.

सबसे छुपाई थी शादी की बात

आपको बता दे बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही सनी और पूजा एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे,लेकिन सनी देओल के पिता धर्मेन्द्र नहीं चाहते थे कि  उनके बेटे के रिलेशनशिप के बारे में किसी को पता चले. उनको लगता था ये बात सबको पता चलने से उनके परिवार की बदनामी हो सकती है.

साल 1984 में खुली थी सनी की शादी की सच्चाई

आपको बता दे सनी की डेब्यू मूवी ‘बेताब’ फ़िल्म की रिलीज तक किसी को सनी और पूजा के बारे में पता न चले इसीलिए पूजा तब तक लन्दन में रही थी. वहीं पूजा से मिलने के लिए सनी देओल छुपछुप कर लन्दन जाया करते थे. इसके कुछ समय बाद  जब न्यूजपेपर्स में सनी की शादी की बात छप गयी, तब सनी ने अपनी शादी की बात से पूरी तरह से इनकार दिया था.आखिरकार साल 1984 में सनी और पूजा की शादी की फोटो सबके सामने आ गयी थी.

सनी की लाइफ में हुई थी इस एक्ट्रेस की एंट्री

बता दे अमृता के साथ अफेयर के बाद सनी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल (DIMPLE) के साथ भी जोड़ा गया था. एक्टर राजेश खन्ना से तलाक हो जाने बाद से वो सनी के करीब आ गयी थी. खबरों के मुताबिक जब सनी और डिंपल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे , तो डिंपल की बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना सनी को ‘छोटे पापा’ के नाम से बुलाने लग गई थी.

काफी समय तक दोनों एक साथ थे. कुछ दिनों तक ये एक दूसरे के साथ  लिव-इन में भी रहे थे. उस समय सनी की पत्नी मुम्बई में ही थी. लेकिन फिर भी सनी, ट्विंकल के साथ रहा करते थे. साल 2017 में सनी और डिंपल को मोनाको, यूरोप में एक साथ देखा गया था. एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी इस फोटो में दोनों लोग एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे थे.

अमृता  सिंह ने मारा था ट्विंकल को  ताना

बता दे  अमृता ने सनी और ट्विंकल के रिलेशन को लेकर एक ताना भी कसा था.  जब अमृता सिंह से दोनों के रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उसके (डिंपल) के पास अब खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. वो अपने जीवन का एक भरापूरा हिस्सा जी चुकी है. ऐसे में अगर उन दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पर नहीं पहुंचा तो ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.

बता दे सनी और डिंपल का रिलेशनशिप करीब-करीब 11 साल तक चला था. सनी की पत्नी को जब सनी और डिंपल के रिश्ते के बारे में पता चला था. तब सनी को डिंपल से अलग होना पड़ा था. सनी की पत्नी पूजा ने सनी को धमकी दी अगर उन्होंने डिंपल को नहीं छोड़ा तो वो घर छोड़कर चली जाएगी. इसी वजह से सनी-डिंपल अलग हो गए थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version