एक फिल्म के लिए Sunny Deol चार्ज करते हैं करोड़ो रुपये, आज इतनी संपत्ति के मालिक हैं सनी

By Satyodaya On October 22nd, 2022
एक फिल्म के लिए Sunny Deol चार्ज करते हैं करोड़ो रुपये, आज इतनी संपत्ति के मालिक हैं सनी

बॉलीवुड में सनी देओल (Sunny Deol) एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी आवाज और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल का ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग और तारीख पर तारीख वाला डायलॉग लोगों के दिलों में आज भी बसा हुआ है। बेशक सनी देओल अब 65 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका जज्बा आज भी कायम है और उनके जैसा कोई और हो नहीं सकता है।

बॉलीवुड में उनकी बहुत सी फिल्में है, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इन फिल्मों में बॉर्डर, बेताब और इंडियन जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए सनी देओल ने बहुत अच्छा पैसा भी कमाया है। आज हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं…

राजनीति से जुड़ गए सनी देओल

 

यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र जी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर चुके हैं। 1983 में आई फिल्म बेताब ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया था। इसमें उनके अपोजिट अमृता सिंह दिखाई दी थी। इस फिल्म को उस साल की हिट फिल्मों में से एक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में बहुत सारी बड़ी फिल्में की हैं। सनी देओल ने 90 के दशक में ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया। अब वह राजनीति में आ चुके हैं। सनी देओल ने साल 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और सांसद बने।

इतनी लेते थे फीस

 

सनी देओल कुछ ही समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुके थे। 90 के दशक में उनका करियर ऊंचाइयों पर था एक फिल्म के लिए उस समय वो 90 लाख रुपए फीस लेते थे।

 

सनी देओल ने भी बॉर्डर के लिए भतनी ही फीस ली थी। इस समय की बात करें तो अब उनकी फीस 5 से 6 करोड़ रुपए हैं। फिल्म चुप के लिए सनी देओल ने छह करोड़ रुपए लिए थे।

सनी देओल की संपत्ति

 

सनी देओल की संपत्ति के बारे में बात करें तो साल 2019 के चुनाव में जो हलफनामा उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जमा किया था उसके अनुसार उनके पास 60 करोड़ की चल संपत्ति और 31 की अचल संपत्ति है। खबरों के अनुसार सनी देओल 17 मिलियन डॉलर यानी कि भारतीय मुद्रा के अनुसार 135 करोड़ रुपए के मालिक हैं। 1 महीने में सनी देओल 1 करोड़ रुपए की कमाई कर पाते हैं। उनके पास बहुत ही लग्जरी गाड़ियां हैं।

इसे भी पढ़ें-शादीशुदा होने के बाद भी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने किया इन अभिनेत्रियों के साथ अफेयर

Tags: सनी देओल, सनी देओल प्रापर्टी,