Sooraj Pancholi
Sooraj Pancholi

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की मौत मामले में बीते दिन यानी शुक्रवार को फैसला आ गया है। कोर्ट ने अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बरी कर दिया है। सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) न्यायाधीश मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने कहा कि, 10 सालों तक रातों की नींद हराम हो गई थी। लेकिन आज मैंने ना केवल यह केस जीत लिया बल्कि अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया है। अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने कहा कि, इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है।

बॉलीवुड के ये 5 सितारे जो कर बैठे एक तरफा प्यार, किसी ने गवांई जान तो कोई रहा हमेशा कुंवारा

Jiah Khan की मौत मामले में बोलें Sooraj Pancholi

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सूरज पंचोली ने कहा कि, मैं आशा करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि, जितनी कम उम्र में जो कुछ महीने झेला है। वो किसी के साथ ना हो, मुझे नहीं पता मेरे जीवन के 10 साल मुझे कौन लौट आएगा। लेकिन मुझे खुशी है कि यह मामला ना केवल मेरे लिए बल्कि विशेष रूप से मेरे परिवार के लिए समाप्त हो गया है। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।

आपको बता दें कि, जिया खान की मां राबिया ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी राय रखें और उन्होंने कहा कि, मैं हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी। वह चाहते हैं कि, मैं और मेहनत करूं मैं और मेहनत करूंगी मैंने 10 साल लड़ाई लड़ी है और मैं जिया को न्याय मिलेगा। बता दें कि, जिया खान की मां राबिया ने दावा किया था कि, जिया की हत्या की गई है। उसे यह भी मांग की है कि, सूरज के खिलाफ हत्या की जांच शुरू की जाए।

राबिया ने कहा कि, अब मेरे लिए रास्ता खुला है, सीबीआई हत्या के आरोपों के लिए दबाव बना सकती थी। मैं आभारी हूं कि, अदालत ने कहा कि कोई सबूत नहीं है, क्योंकि कोई सबूत जमा नहीं किया गया।