सिद्धार्थ कियारा शादी की बाद इस करोड़ों के महल को बनायेंगे अपना आशियाना, इतने में बन जाती हैं 10 बड़ी फिल्में

सिद्धार्थ कियारा

सिद्धार्थ कियारा की शादी 7 फरवरी को हो जाएगी. दोनों ही कपल शादी के बाद इस आलीशान घर में शिफ्ट होने वाले हैं. यह घर उनका 3500 वर्ग फीट में फैला हुआ है.  सिद्धार्थ कियारा का नेट वर्थ भी करोड़ों में हैं. सिद्धार्थ कियारा की शादी में कई  दिग्गज चेहरे शामिल होने वाले हैं. आइए जानते हैं सिद्धार्थ कियारा के आलीशान घर की आखिर असल कीमत कितनी है.

सिद्धार्थ कियारा के बंगले की करोड़ों में है कीमत

शेरशाह और डिंपल से फेमस हुए कपल की फाइनली शादी आज हो जाएगी. दोनों कपल की नेट वर्थ मिला के लगभग 100 करोड़ से ऊपर की है. सिड और कियारा शादी के बाद 3500 वर्ग फीट में फैले एक बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं. इस बंगले की कीमत 70 करोड़ रूपये के आसपास बताई जा रही है.

बता दें की, जहाँ सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म का 6 से 8 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं तो वहीँ कियारा अडवाणी भी हर फिल्म का लगभग 3 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं. इतना ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कपल की हर महीने  1-1.5 करोड़ की कमाई हो जाती है.

कियारा सिद्धार्थ कई लग्जरी ब्रांड्स के भी मालिक हैं. हाल ही में कियारा को शादी से पहले  जैसलमेर जाते हुए पिंक कलर की शाल में स्पॉट किया गया था. उस शाल की कीमत 85,000 रूपये थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कपल की शादी में खर्च हुए इतने रूपये जानकार रह जाएंगे हैरान

सिड और कियारा की शादी जैसलमेर के पास सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है. ये पैलेस अपने आप में ही काफी शानदार और महंगा है. बता दें की, सूर्यगढ़ पैलेस में एक दिन की शादी में 1 से 1.5 करोड़ रूपये खर्च होते हैं. ऐसे में बॉलीवुड के इस कपल की शादी में 3 दिनों के लिए 85 कमरों को बुक किया गया है.

अनुमान लगाया जा रहा है की सिड और कियारा ने अपनी शादी में 6 से 8 करोड़ रूपये खर्च किए हैं. इतना ही नहीं फूलों की सजावट से लेकर देशी-विदेशी पकवान पर भी कपल ने अच्छा खासा खर्चा किया है.

ये भी पढ़े: कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द लेंगे 7 फेरे, कब और कहां होगी शादी, जानिए कौन-कौन शादी में होगा शामिल