सिद्धार्थ और कियारा में कौन है कितना पढ़ा लिखा? इनके आते थे इतने नंबर जानकार रह जाएंगे हैरान

सिद्धार्थ और कियारा में कौन है कितना पढ़ा लिखा? इनके आते थे इतने नंबर जानकार रह जाएंगे हैरान

सिद्धार्थ और कियारा आडवानी

सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों स्टार कपल की शादी की बात जबसे सुर्ख़ियों में आई थी तब से उनके फैन्स स्टार कपल के बारे में  सब कुछ जानना चाहते थे. आई आपको बताते हैं की सिड और कियारा में से कौन है कितना पढ़ा लिखा.

कियारा ने 12 वी कक्षा में बनाया था रिकॉर्ड

कियारा अडवाणी ने अपनी पढ़ाई की शुरुवात कैथ्रेडल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की थी. बताया जाता है की, कियारा के 12 वी में 92 % मार्क्स आए थे. इसके बाद कियारा ने जय हिन्द कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है.

बता दें की, ग्रेजुएशन के बाद कियारा ने अनुपम खेर का एक्टिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन किया और वहां से एक्टिंग की क्लासेस लीं. कियारा शुरुवात से ही एक एक्टर बनना चाहती थी. लेकिन उनके घर वाले इस बात से हिचकिचाते थे.

हालाँकि, कियरा बचपन में एक बेबी सोप के ऐड में अपनी माँ के साथ नज़र आ चुगी हैं. कियारा को पहली बार बॉलीवुड में पहचान एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (MS Dhoni: The Untold Story) से मिली थी.

सिद्धार्थ और कियारा की एजुकेशन में है ज़मीन-आसमान का फर्क?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से कम्पलीट की है. सिद्धार्थ ने अपनी एजुकेशन की शुरुवात डॉन बॉस्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से की थी. आगे चल के सिद्धार्थ ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरा किया है. सिड ने ग्रेजुएशन में बी कॉम किया है.

आपको बता दें की, सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने ही ग्रेजुएशन कर रखा है. तो पढ़ाई के मामले में कोई किसी से कम नहीं है. हाल ही में आई फिल्म शेरशाह से सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.सिद्धार्थ और कियारा का लव अफेयर भी तभी से शुरू हुआ था. लंबा सफ़र तय करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुगे हैं.

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ कियारा शादी की बाद इस करोड़ों के महल को बनायेंगे अपना आशियाना, इतने में बन जाती हैं 10 बड़ी फिल्में

 

 

Exit mobile version