बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में जितना अहम रोल एक्टर और एक्ट्रेस का होता है, उतना ही ज्यादा महत्व एक विलेन का भी होता है. बता दें हमारी फ़िल्मी जगत में भी कई बड़े और मशहूर खलनायक मौजूद है. जिन्होंने कई सालों तक अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का खूब मनोरंजन भी किया है और उनमें से तो कुछ अभी भी ऐसा करते आ रहे है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि इन खलनायकों के बच्चें क्या करते होंगे?
आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक का रोल निभाने वाले कुछ ऐसे एक्टर्स के बारें में जानकारी देंगे जिनमें से कुछ के बच्चें तो फ़िल्मी दुनिया से है वहीं कुछ लाइमलाइट से काफी दूर है कोई है मॉडल तो कोई..?
गुलशन ग्रोवर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर गुलशन ग्रोवर का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. आपको बता दें गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है.अक्सर एक्टर फिल्मों में एक्ट्रेस से साथ छेड़-छाड़ करते हुई नज़र आते थे. वहीं अगर इनके बेटे संजय ग्रोवर की बात करें तो वो फिल्म जगत से काफी ज्यादा दूर रहते है. गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय एक बड़े बिजनेसमैन हैं. इस क्षेत्र में उन्होंने बहुत नाम कमाया है.
कबीर बेदी

कबीर बेदी की गिनती बॉलीवुड जगत बड़े और हैंडसम खलनायकों में की जाती हैं. आपको बता दें इन्होंने “खून भरी मांग” में एक खलनायक का रोल अदा किया था. जिसे लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. बता दें कबीर बेदी का बेटा अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं. इन्होंने इस क्षेत्र में काफी ख्याति कमाई है.
दलीप ताहिल

दलीप ताहिल भी बॉलीवुड एक जाने-माने अभिनेता है. इन्होंने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायकों का रोल निभाया है. आपको बता दें दलीप ताहिल को आपने बाजीगर, राजा, इश्क, कयामत से कयामत जैसी फिल्मों में खलनायकों का रोल करते हुए देखा होगा. दलीप ताहिल के बेटे का नाम ध्रुव ताहिल है, इन्होंने फ़िल्मी जगत को न चुनकर मोडलिंग को अपना प्रोफेशन बनाया. ध्रुव लंदन में एक मॉडल हैं.
सुरेश ओबेरॉय

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सुरेश ओबेरॉय को तो आप सभी जानते ही होंगे. आपने सुरेश ओबेरॉय को कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग करते हुए देखा होगा. आपको बता दें सुरेश ओबेरॉय के बेटे का नाम विवेक ओबेरॉय है. विवेक ओबेरॉय भी बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार है. इन्होंने भी कई फिल्मों में अभिनय किया है. लोगो ने एक्टर विवेक को काफी ज्यादा पसंद भी किया. लेकिन बीते कई सालों से वो फ़िल्मी जगत से दूर है.
शक्ति कपूर

शक्ति कपूर का नाम भी BOLLYWOOD INDUSTRY के मशहूर खलनायकों की लिस्ट में आता है. इन्होंने कई मूवीज में अपने दमदार अभिनय से लोगो को दीवाना बनाया है.वहीं अगर शक्ति कपूर के बेटे की बात करें तो इनका नाम सिद्धांत कपूर है, ये भी अपने पिता की तरह ही फ़िल्मी जगत में नाम कमाना चाहते है , इसी वजह से इन्होंने “हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई” से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था. वहीं शक्ति कपूर की बेटी यानी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में काफी ज्यादा फेमस है.

