शक्ति कपूर की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, अपनी बेटी की ब्यूटी को भी एक समय में देती हैं मात

By Tanu Chaturvedi On April 2nd, 2023
शक्ति कपूर

बॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बला की खूबसूरत हैं। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी ने कम उम्र में कई मूवीज की हैं। शक्ति ने विलेन के रूप में या फिर कॉमेडी के किरदार में शक्ति ने लोगों के दिलों दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है।

शक्ति कपूर को पसंद नहीं था अपना नाम

शक्ति कपूर का असली नाम शक्ति नहीं बल्कि सुनील सिकंदरलाल कपूर है, जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल कर शक्ति कपूर रख लिया। वह पंजाबी हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं।

शिवांगी से ऐसे हुई थी मुलाकात

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ही हुई थी जहां पर पहली नजर में ही शिवांगी को देखकर शक्ति कपूर अपना दिल दे बैठे थे और उसके बाद से धीरे-धीरे इन दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। 1982 में इन दोनों सितारों ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। शक्ति की पत्नी इतनी खूबसूरत थीं कि उनकी तारीफ धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं।

दरअसल, शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘किस्मत’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता लीड रोल में थे। इसी फिल्म के सेट पर शक्ति और शिवांगी से पहली बार मिले थे। वह अपनी और शिवांगी की मुलाकात को अपनी खुशकिस्मती भी कहते हैं। दोनों के साथ को 40 साल हो चुके हैं इतने सालों में दोनों ने जिंदगी के उतार चढ़ाव में एक दूसरे का साथ दिया और आज एक आदर्श कपल में उनकी गिनती की जाती है। फिलहाल में बॉलीवुड इंडस्ट्री में शक्ति से ज्यादा उनकी बेटी श्रद्धा कपूर फिल्मों में सक्रिय हो चुकी हैं और इंडस्ट्री में नाम कर रही हैं।

Tags: शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे,
Exit mobile version