शाहिद कपूर की रील लाइफ साली हैं बला की खूबसूरत, 15 साल में इतनी बदल गईं विवाह फिल्म की छोटी, वायरल हो रहा स्टनिंग लुक

By Tanu Chaturvedi On February 4th, 2023
अमृता प्रकाश

कबीर और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले एक्टर शाहिद कपूर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। शाहिद ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों कई इवेंट्स में साथ में नजर आते हैं। दोनों की लव स्टोरी की तो अक्सर चर्चा होती ही रहती है। पर आज हम बात करने जा रहे हैं शाहिद कपूर की साली की, जो खूबसूरती के मामले में अब अच्छे अच्छों की छुट्टी कर देती हैं।

फिल्म विवाह में अमृता राव और शाहिद कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म में शाहिद की एक साली भी थी। उनकी ऑन स्क्रीन साली अमृता प्रकाश, जिन्होंने विवाह फिल्म में उनकी साली का किरदार अमृता राव की छोटी बहन बनकर निभाया था। शाहिद की ये साली अब बड़ी और खूबसूरत भी हो गई हैं।

विवाह की छोटी अब हो गई हैं बड़ी

विवाह फिल्म में छोटी का किरदार निभाने वाली अमृता प्रकाश अब बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। अमृता प्रकाश का जन्म 12 मई 1987 को जयपुर में हुआ था। वह मुंबई शहर में पली बड़ी। उन्होंने सिटी कॉलेज से कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिसट्रेशन में मास्टर डिग्री ली।

4 साल की उम्र से कर रही हैं एक्टिंग

हालांकि, अमृता प्रकाश ने फिल्म करियर की शुरुआत बहुत छोटे से कर दी थी। वह 4 साल की उम्र में ही फिल्मों में नजर आई थीं। वह डाबर, ग्लूकॉन डी के ऐड्स में नजर आईं थीं। कोई मेरे दिल में है और विवाह फिल्म में काम किया है। विवाह फिल्म के समय वह 19 साल की थी, लेकिन अब बड़ी हो गई हैं और उनके कई फैंस उनकी हर फोटो पर रिएक्शन देते हैं। अमृता प्रकाश खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनकी रेड ड्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Tags: अमृता प्रकाश, अमृता राव, विवाह, शाहिद कपूर,
Exit mobile version