साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की मच अवेटेड फिल्म शाकुंतलम (Shaakuntalam) आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बता दें कि इस फिल्म का लोगों को काफी समय सें इंतजार था। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के चाहने वाले उनको नए अवतार में देखना चाहते थे हालांकि अब फिल्म की रिलीज के साथ ही फैंस का सपना भी पूरा हो गया हैं। फिल्म शाकुंतलम (Shaakuntalam) देखने के बाद कई लोगों सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही हैं।
Samantha ने इंटरनेट पर ढ़ाया कहर, ट्रांसपेरेंट शर्ट में हर हद की पार
Shaakuntalam की लोगों ने की तारीफ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब फिल्म शाकुंतलम का ट्रेलर रिलीज किया गया था तभी से इस फिल्म की चर्चा हो रही थी। अब शाकुंतलम फिल्म रिलीज होने के बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगी हैं। सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा कि,’सामंथा ने इस मूवी में सबसे बेस्ट एक्टिंग की है।’ दूसर ने लिखा, ‘एक्टिंग के साथ फिल्म की कहानी भी अच्छी है।’
Shaakuntalam से अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने किया डेब्यू
इसके अलावा कई लोगों बेहतरीन, शानदार जैसे कमेंट कर फिल्म की तारीफ की है। लोगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। वहीं कई लोग ये तक कह रहे हैं कि सामंथा इस फिल्म में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। फिल्म में कलाकारों के अभिनय के अलावा इसकी कहानी भी शानदार है। कई लोगों का मानना है कि शाकुंतलम फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी और पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाकुंतलम से अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने डेब्यू किया है।
#Shaakuntalam : #SamanthaRuthPrabhu has done her best in the titular role. #DevMohan is looks fit for Dusyanta’s role.
Though couple of scenes are okay in the second half, the film on the whole is a bore. Songs put you to sleep. Has stilted dialogue writing. 2/2
— Jalapathy Gudelli (@JalapathyG) April 14, 2023
शाकुंतलम में अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा ने भी अभिनय किया है। ऐसे में ‘पुष्पा’ स्टार ने पूरी टीम को विश करते हुए दर्शकों से उनकी बेटी के अभिनय को सराहे जाने की अपील की है। अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया कि, ‘शाकुंतलम की रिलीज के लिए बधाई। मेरी तरफ से बेस्ट विशेज। स्वीटेस्ट लेडी सामंथा को भी बधाई।
अल्लू अर्जुन ने लिखा कि, ‘उम्मीद है कि आप सबको मेरी बेटी #AlluArha का कैमियो पसंद आएगा। गुना गारू को खासतौर से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उसे बड़े पर्दे पर कास्ट किया और उसका ध्यान रखा।
Sam Fans Hungama Starts 🤙🔥@Samanthaprabhu2
Telugu lo a Herion Ki Intha Crazy Undadhu🔥#Shaakuntalam #SamanthaRuthPrabhu pic.twitter.com/lQ2evpq13t— 🤙😎 (@NTR123575) April 14, 2023
सामंथा रुथ प्रभु के अलावा फिल्म में देव मोहन, प्रकाश राज, अल्लू अरहा, कबीर बेदी, सचिन खेडेकर और मोहन बाबू जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है। शाकुंतलम गुना टीमवर्क्स और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस है।
