साउथ के मशहूर एक्टर Sarath Babu की हुई हालत गंभीर, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

Sarath Babu: साउथ के सुपरस्टार सरथ बाबू की हालत इन दिनों ज्यादा गंभीर चल रही है. बता दें की, सरथ बाबू (Sarath Babu) को बेंगलुरु से हैदराबाद शिफ्ट किया गया है. उनकी हालात इतनी नाजुक है की वो वेंटिलेटर पर पहुंच गए हैं. हालाँकि, डॉक्टर की टीम बराबर उनकी निगरानी और जांच कर रही है. आइए आपको बताते हैं की साउथ के सुपरस्टार सरथ बाबू को कौन सी बीमारी हुई है.
मशहूर एक्टर Sarath Babu को हुई थी ये बीमारी, नाज़ुक हालत के चलते पहुंचे वेंटीलेटर पर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सरथ बाबू 71 साल के हैं. उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया है. अगर मेडिकल की भाषा में कहे तो वह मल्टी-ऑर्गन डैमेज के कारण क्रिटिकल हालत में हैं. सरथ बाबू (Sarath Babu) की हालत बहुत ज्यादा ख़राब है. उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
बता दें की, साउथ के सुपरस्टार सरथ बाबू जिस बीमारी से जूझ रहे हैं उस बीमारी का नाम है सेप्सिस. जानकारी के लिए बता दें की, सेप्सिस की बीमारी में किडनी, फेफड़े, लिवर और अन्य अंगों के फंक्शन पर बहुत ही गंभीर असर होता है. इस बीमारी में इंफेक्शन होने पर इम्यून सिस्टम पर रिएक्शन होता है और इसे ब्लड पॉइजनिंग भी कहते हैं.
नियति ने सरथ बाबू को बनाया एक्टर वरना आज होते बिजनेसमैन
सरथ बाबू वैसे तो 80 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं. लेकिन बता दें की, सरथ बाबू एक होटल व्यवसायी के बेटे हैं और कहा जाता है की अगर आज वो एक्टर न होते तो अपने पिता की ही तरह बिजनेसमैन होते. सरथ बाबू ने तमिल और तेलुगु फिल्म में विभिन्न भूमिकाओं में अभिनय किया है. उनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है.
वैसे इन दिनों वो (Sarath Babu) बहुत बीमार हैं. उन्होंने 230 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उनकी बीमारी पर उनके फैन्स भी बहुत चिंतित हैं. कई फैन्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहें हैं और उनकी हेल्थ सही होने की कामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री नगमा ने किया था इन 4 शादीशुदा मर्दों को डेट, जानिए कौन है वो
Tags: बेंगलुरु, सरथ बाबू, सेप्सिस, हैदराबाद,