टीवी इंडस्ट्री की ये मशहूर 5 जोड़ियां हुई शादी के कुछ ही महीने बाद अलग, जानिए लिस्ट के सभी नाम

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक कई ऐसी प्रेम कहानियां रही है, जो काफी ज्यादा मशहूर हुई है. कुछ सितारों की प्रेम कहानियां जहाँ फेमस होने के साथ-साथ पूरी हुई तो कुछ अधूरी भी रही. कुछ का रिश्ता कम समय में टूट गया तो कुछ ने कई सालों बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसे सितारों के बारें में बताएँगे, जिनका शादी के कुछ ही समय बाद तलाक हो गया और दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए. आइये जानते है…
सारा खान- अली मर्चेंट
सबसे पहली जोड़ी है टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान और अली मर्चेंट की. सारा खान को स्टार प्लस के टीवी शो ‘सपना बाबुल का बिदाई’ से अलग पहचान मिली थी. इस सीरियल में सारा खान ने एक सीधी सी लड़की साधना का रोल प्ले किया था, जो की लोगो को काफी ज्यादा पसंद आया था. लोगों ने इस सीरियल को काफी ज्यादा प्यार दिया था.
आपको बता दें एक्ट्रेस सारा खान पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी है. इस शो के दौरान इनको एक्टर अली मर्चेंट से मोहब्बत हो गई थी. जिसके बाद दोनों ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी. लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों का तलाक हो गया था.
पुलकित सम्राट- श्वेता
अगली जोड़ी है पुलकित सम्राट और श्वेता की. टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के चाचा का रोल करने वाले पुलकित सम्राट को तो आप जानते ही होंगे. पुलकित सम्राट ने साल 2013 में श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई थी. लेकिन इस दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों का तलाक हो गया.
मंदाना करीमी- गौरव गुप्ता
तीसरे जोड़ी है मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता की. मंदाना करीमी टीवी इंडस्ट्री के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में शिरकत कर चुकी है. मंदाना करीमी ने साल 2017 में मशहूर बिजनेसमैन गौरव गुप्ता के साथ शादी की थी. शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों का रिश्ता डगमगाने लगा था. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया और दोनों का तलाक हो गया .
करण ग्रोवर- जेनिफर विंगेट
चौथी जोड़ी है करण ग्रोवर- जेनिफर विंगेट की. करण ग्रोवर ने टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ शादी रचाई थी. बता दें दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा मशहूर थी. दोनों ने शादी के 2 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया था. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली थी. आज दोनों एक साथ बहुत खुश है.
चाहत खन्ना- भरत नरसिंघानी
इस लिस्ट में अगली जोड़ी है चाहत खन्ना और भरत नरसिंघानी की. चाहत खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री के फेमस शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दमदार रोल प्ले किया था. इस टीवी सीरियल से एक्ट्रेस ने काफी ज्यादा ख्याति बटोरी थी. एक्ट्रेस ने साल 2006 में इंडिया के मशहूर बिजनेस मैन भरत नरसिंघानी के साथ शादी की थी. लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद दोनों में अनबन होना स्टार्ट हो गई थी. इसी वजह से दोनों का कुछ ही महीने बाद तलाक हो गया था.
Tags: करण ग्रोवर, चाहत खन्ना, जेनिफर विंगेट, भरत नरसिंघानी, सना खान,