इन 5 बॉलीवुड एक्टर्स ने किया गैरकानूनी काम, रातों-रात धूल में मिली इज्जत, लंबे समय तक जेल में बिताया समय

बॉलीवुड इंडस्ट्री भले ही बाहर से दिखने में काफी ग्लैमरस और लुभावनी लगती हो, लेकिन जैसे-जैसे आप इसके अन्दर घुसते जाएँगे आपको इसकी असलियत का पता चलता जाएगा. बॉलीवुड जगत में कुछ फ़िल्मी सितारे के ऐसे राज़ दफ़न है, जो सुनकर शायद आपके पैरों से नीचे से जमीन ही खिसक जाए.
बॉलीवुड में अक्सर ही ऐसे कई सितारें पाए गए है, जिन्होंने गैरकानूनी हरकते की है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ फ़िल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जो गैरक़ानूनी काम करते पाए गए. जिस वजह से उनकी सालों से बनाई इमेज मिनटों में खराब हो गयी.आइये जानते है…
शाइनी आहूजा (SHINEY AHUJA)
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाइनी आहूजा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से की थी. उन्होंने अपनी इस फिल्म से तहलका मचा दिया था. इसके बाद इन्होंने गैगस्टर और वो लम्हें जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया. लेकिन उनकी एक गलत हरकत ने सभी को हैरान करके रख दिया. साथ ही हिट फ़िल्में देने वाले इस एक्टर का करियर ख़त्म हो गया.
बता दे एक्टर शाइनी आहूजा के ऊपर उनके ही घर में काम करने वाली एक 18 साल की नौकरानी के बलात्कार का आरोप लगाया गया था. एक्टर शाइनी उस समय अपने करियर की ऊचाईयों पर थे. लेकिन इस घटना के बाद से उनका करियर तबाह हो गया था. आरोप के चलते शाइनी लंबे समय तक जेल में ही रहे. कुछ समय बाद वो बेल पर बाहर तो आए. लेकिन उनको बॉलीवुड में वो जगह नहीं मिल पाई.
विजय राज(VIJAY RAJ)
बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘रन’ में पेटी-कोट बाबा का किरादर निभाने वाले विजय राज़ को तो सब जानते ही होंगे. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म भोपाल एक्सप्रेस से की थी. बॉलीवुड जगत में विजय राज ने अपनी अतरंगी कॉमेडी से सभी को इम्प्रेस कर दिया था.
बता दें इस एक्टर का नाम भी कई गैरकानूनी विवादों से जोड़ा गया है. विजय राज़ साल 2005 में दुबई में ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किये गए थे. उसके बाद इस एक्टर पर साल 2020 में महाराष्ट्र के गोंदिया में शूटिंग के समय एक क्रू मेंबर के एक साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था. जिसके चलते भी ये गिरफ्तार हुए थे.
संजय दत्त(SANJAY DUTT)
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त भी कई बार विवादों से घिरे रहे है. बता दें साल 1993 में मुंबई बम धमाकों के समय एक्टर संजय दत्त के ऊपर गैरकानूनी ढंग से हथियार छुपाने का संगीन आरोप लगाया गया था. जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था. उस समय उनकी फिल्म ‘खलनायक’ रिलीज के लिए तैयार थी.
राज कुंद्रा(RAAZ KUNDRA)
इस लिस्ट में राज कुंद्रा का नाम भी शामिल है. अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर भी अश्लील फ़िल्में बनाने का आरोप लगाया गया था. बता दे उनको पोर्न फ़िल्में बनाने और उन्हें विदेशों में बेचने के आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया था. इस वजह से राज कुंद्रा की सोशल मडिया पर भी काफी थू-थू हुई थी.
शक्ति कपूर(SHAKTI KAPOOR)
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर एक स्ट्रिंग ऑपरेशन के कारण काफी विवादों में रहे थे. साल 2005 में शक्ति कपूर ने एक टीवी रिपोर्टर को कुछ अपशब्द कहे थे. खबर के अनुसार शक्ति कपूर ने कहा था कि ‘मैं तुम्हें प्यार देना चाहता हूं और अगर तुम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती हो तो तुम्हें वो करना होगा जो मैं तुमसे करने को कहूंगा.’ इसके बाद शक्ति कपूर की काफी ज्यादा बदनामी हुई थी.
Tags: राज कुंद्रा, शक्ति कपूर, संजय दत्त,