अनम मिर्जा
अनम मिर्जा

बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद फराह खान ने कंटेस्टेंट को अपने घर में पार्टी दी। इतना ही नहीं बल्कि फराह खान की पार्टी में कई सारे सेलिब्रिटीज भी आए थे, इस पार्टी में एक शख्सियत और आईं थीं जो कि सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा हैं।

बला की खूबसूरत हैं सानिया की बहन

सानिया मिर्जा को तो उनके खेल के कारण सभी जानते हैं, लेकिन उनकी बहन अनम भी अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। फराह खान की पार्टी में सबके दिलों की धड़कन अनम मिर्जा ने 2 गुना बढ़ा दी थी।

कौन हैं अनम मिर्जा

फराह खान की पार्टी में अनम मिर्जा स्पॉट की गईं, उन्होंने पार्टी में ब्लू कलर की ड्रेस वियर की थी। अनम हमेशा से ही लाइमलाइट और फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं लेकिन वह अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करती हैं। अनम एक फैशन इंफ्लुएंसर है, जो अक्सर अपने फैशन सेंस के टिप्स लोगों को देती रहती है। वह कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड इम्बेसेडर हैं।

अनम ने की दो शादियां

अनम मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने दो शादियां की थीं। अनम की पहली शादी पहली शादी हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद से हुई थी लेकिन दोनों के बीच कुछ तनाव होने के कारण इन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी इन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद असदुद्दीन से की है।

पिछले साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 15 अगस्त को अनम और उनके पति असद ने इंस्टाग्राम के द्वारा अपने फैंस को बताया कि उन्हें ‘बेबी गर्ल’ हुई है। साथ ही उन्होंने एक बार्बी की तस्वीर शेयर की लिखा यह एक लिटिल बॉस बेबी गर्ल है। बेबी अनम यहां हैं।