100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं Samantha Prabhu, इनकी लग्जरी गाड़ियां देख कर रह जाएंगे हैरान

By Sameeksha dixit On April 30th, 2023
Samantha Prabhu

Samantha Prabhu: इन दिनों कहा जा रहा है की साउथ मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के करियर का डाउनफॉल चल रहा है. सामंथा रूथ प्रभु एक फेमस एक्ट्रेस हैं इन्होने न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी पट्टी में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन जितनी ही इनके खूबसूरती के चर्चे हैं उससे कहीं ज्यादा इनकी नेट वर्थ के चर्चे हो रहे हैं. आइए जानते हैं की सामंथा (Samantha Prabhu) की नेट वर्थ कितनी है और कैसे वो ठाठ बाठ से रहती हैं.

Samantha Prabhu जीती हैं एक लक्ज़री लाइफ, डिवोर्स के बाद भी बरकार है इंडस्ट्री में उनका नाम

सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी अदाओं से सबको घायल किया है. वो बेहद ही हॉट हैं. साउथ के साथ ही उन्होंने अब बॉलीवुड में भी अपने पैर जमाना शुरू कर दिया है. बता दें की, सामंथा ने  ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) में अपने दमदार अभिनय और ‘ऊ अंटावां’ (Oo Antava) गाने में अपने बोल्ड डांस से लोगों के दिलों में खलबली मचा दी थी.

कुछ वक़्त पहले ही सामंथा का नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से डिवोर्स हो गया था. जिसके बाद से उनको काफी ट्रोल भी किया गया था. इसके साथ ही एक डायरेक्टर ने कह दिया था की अब सामंथा का करियर खत्म हो गया है.

सामंथा रूथ प्रभु की इतनी है टोटल नेट वर्थ

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की टोटल नेट वर्थ 101 करोड़ रुपये है. बता दें की, इसमें फीस, ब्रैंड एन्डॉर्समेंट्स, उनकी प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. वैसे सामंथा अपनी हर फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं. सामंथा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो सिर्फ एक गाने के करोड़ों रूपये चार्ज करती हैं.

सामंथा (Samantha Prabhu) के पास 2.26 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर है. इसके साथ ही बता दें की, सामंथा के पॉर्श केमैन जीटीएस भी है जिसकी कीमत 1.46 करोड़ रुपये है. सामंथा प्रभु के पास अपना खुद का ‘साकि’ नाम का एक फैशन लेबल भी है.

 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, Hollywood में धाक जमाने के लिए तैयार हैं ये भारतीय कलाकार

Tags: सामंथा रूथ प्रभु, सामंथा रूथ प्रभु नेट वर्थ,
Exit mobile version