आइफा 2022 (IIFA 2022) के लिए बॉलीवुड के सभी सितारे अबू धाबी पहुंच रहे हैं सलमान खान और वीडियो हनी सिंह आइफा प्रेस मीटिंग के दौरान एक साथ वहां पर एंट्री लेते हुए देखे गए। जहां पर सिक्योरिटी ने सलमान खान को तो अंदर जाने दिया गया, लेकिन सिंगर हनी सिंह को वहीं पर रोक दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि सलमान खान और यो यो हनी सिंह अंदर जाने के लिए खड़े हुए होते हैं, तभी जब हनी सिंह अंदर जाने के लिए बढ़ते हैं लेकिन उनको रोक दिया जाता है।
वायरल हो रहा वीडियो
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने तो लिखा है घोर बेज्जती, तो वही दूसरे ने लिखा भाई का जलवा है तीसरे ने लिखा है कि इनका तो अंदाज ही अलग है।
ये लोग करेंगे होस्ट
बता दें कि आइफा 2022 में मेजबानी करने के लिए बॉलीवुड के हैंडसम हंक सलमान खान, कॉमेडियन मनीष पॉल और ऐक्टर रितेश देशमुख पूरी तरीके से तैयारी है। आईफा कोरोना के बाद पहली बार आयोजित हो रहा है और पहले से कहीं ज्यादा भव्य होने वाला है। खबरों के अनुसार इस कार्यक्रम में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, नोरा फतेही और शाहिद कपूर के साथ अन्य बहुत सारे सितारे भी दिखाई देने वाले हैं और डांस करने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें-शादी के बाद Anupama शो हो गया बोरिंग, सोशल मीडिया पर फूट रहा लोगों का गुस्सा
