आजकल महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है. हर क्षेत्र में महिलाएं अपना नाम बना रही है. कई मामलों में तो वो पुरुषों से आगे भी निकल चुकी है. आपको बता दें हमारी टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसस हैं जिनके पति भी इसी इंडस्ट्री में काम करते है. लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि पतियों के मुकाबले उनकी पत्नियां उनसे ज्यादा कमाई करती है. आज हम आपको टीवी जगत की उन एक्ट्रेसस के बारें में बताएँगे जिनकी कमाई अपने पति से काफी अधिक है. आइये जानते है.
रुबीना दिलैक
इस लिस्ट में नंबर वन पर है रुबीना दिलैक. रुबीना टीवी इंडस्ट्री का चर्चित नाम है. एक्ट्रेस ने कई सारें टीवी सीरिल्यस में अभिनय किया है, लेकिन उनको एक अलग पहचान टीवी सीरियल ‘छोटी बहू’ से हासिल हुई थी. इसके बाद उनका ‘शक्ति’ टीवी सीरियल भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था.
