टीवी इंडस्ट्री के इन 5 स्टार्स ने बीच में कहा अपने पॉपुलर शोज़ को अलविदा, दर्शकों का तोड़ा दिल

By Vaishali shukla On June 10th, 2022
टीवी इंडस्ट्री के इन 5 स्टार्स ने बीच में कहा अपने पॉपुलर शोज़ को अलविदा, दर्शकों का तोड़ा दिल

टीवी पर रोज़ कई सारे शोज प्रसारित होते है, जो दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो जाते है. किसी भी शो के पॉपुलर होने के पीछे उस सीरियल के कलाकारों का एक बड़ा हाथ होता है. कभी-कभी तो हम ये शोज़ सिर्फ इस वजह से देखना शुरु कर देते है कि इन सीरियलों में हमारे चाहिते कलाकार होते है. आपको बता दें टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स मौजूद है जिन्होंने काफी सफल होने के बावजूद भी अचानक से टीवी शो को छोड़ दिया.

जिससे उनके लाखों- करोड़ों फैन्स का दिल टूट गया. फैंस आज भी अपने इन सितारों को टीवी पर देखना चाहते है. आइये जानते है…

प्रेम/ शोएब इब्राहिम

इस लिस्ट में पहला नाम है टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शोएब इब्राहिम का. शोएब इब्राहिम ने कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका कक्कड़ यानी सिमर के पति का रोल निभाया था. इस सीरियल में शोएब इब्राहिम को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. साथ ही सिमर और प्रेम की जोड़ी घर -घर में पसंद की जाने लगी थी.

आपको बता दें जब ये सीरियल बहुत अच्छा चल रहा था और लोगो दोनों की जोड़ी को बहुर प्यार दे रहे थे. तब शोएब इब्राहिम ने इस शो को बीच में छोड़ दिया था. दीपिका ने इस शो में 7 साल तक काम करने के बाद इस शो को छोड़ दिया था. इस वजह से शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा था.

सौम्या/ रुबीना दिलाइक

इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलाइक का भी नाम है. रुबीना दिलाइक ने टीवी के पॉपुलर शो शक्ति में सौम्य का किरदार निभाया था. इस शो में सौम्य ने एक किन्नर का रोल अदा किया था. जिसे   लोगो ने बहुत ज्यादा पसंद किया था. आपको बता दें इस शो को रुबीना दिलाइक ने बीच में ही छोड़ दिया था. हालाकिं कुछ वक्त बाद फिर वो शो में आई गई थी.  वहीं रुबीना दिलाइक से पहले इस शो को एक्टर विवियन डीसेना ने भी छोड़ा था. लोगो ने इस दोनों की जोड़ी को बहुत प्यार दिया था.

अक्षरा / हिना खान

स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है “ तो हर किसी का पसंदीदा हुआ करता है. इस शो में  अक्षरा बहू का किरदार एक्ट्रेस हिना खान ने निभाया था. इस शो में अक्षरा का किरदार लोगो के दिलों दिमाग पर छा गया था. हिना ने कई सालों तक इस शो में अक्षरा का किरदार निभाने के बाद अचानक से इस शो को छोड़ दिया था.  कुछ दर्शक उनके इस निर्णय से काफी ज्यादा गुस्सा भी हुए थे. हिना टीवी  इंडस्ट्री में बहुत पॉपुलर है.

दया बेन/ दिशा वकानी

सोनी सब चैनल के मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को आप सभी जानते ही होंगे. इन्होंने कई सालों तक इस शो के माध्यम से हम सब को हंसाया है.लेकिन आपको बता दें  2 साल से दिशा इस शो से गायब है. कई बार उनकी इस शो में वापसी की बात हुई है लेकिन अभी तक वो इस शो में वापस नहीं आई है. टीवी इंडस्ट्री में दिशा काफी ज्यादा लोकप्रिय है.

गोपी बहू/ जिया मानेक

इस लिस्ट में आखिरी नाम है टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जिया मानेक का. जिया ने स्टार प्लस के मशहूर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाया था. ये शो जब एकदम हिट जा रहा था, तभी जिया ने इस शो को अलविदा कह दिया था. इस शो में उनके किरदार को लोगो ने भर-भर के सराहा था.

Tags: दिशा वकानी, रुबीना दिलाइक, शोएब इब्राहिम,
Exit mobile version