Rishabh Shetty की फिल्म कांतारा हिंदी वर्जन हंगामा मचाने के लिए है तैयार, जानें रिलीज डेट

By Satyodaya On October 11th, 2022
Rishabh Shetty की फिल्म कांतारा हिंदी वर्जन हंगामा मचाने के लिए है तैयार, जानें रिलीज डेट

कन्नड़ में कांतारा ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म है। ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। परंपरागत विषय को लेकर यह फिल्म बनाई गई। फिल्म ने सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन किया। 30 सितंबर को यह फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म की लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई निर्माताओं को इस फिल्म को हिंदी के साथ बाकी भाषाओं में भी लाने का निर्णय लेना पड़ा। 14 अक्टूबर को कांतारा हिंदी में रिलीज होगी और इस फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अब कांतारा को ओटीटी पर रिलीज होने की भी खबरें आ चुकी हैं।

ऋषभ शेट्टी है डायरेक्टर

ऋषभ शेट्टी

फिल्म के राइटर डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी हैं। इस फिल्म को अब मलयालम, तमिल, हिंदू और तेलुगु में रिलीज करने की तैयारी हो रही है। इसी बीच ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म कन्नड़ वर्जन 4 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस तरह फैंस इस फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर देख सकते हैं।

ऋषभ शेट्टी का देखने को मिलेगा अभिनय

Rishabh Shetty की फिल्म कांतारा हिंदी वर्जन हंगामा मचाने के लिए है तैयार, जानें रिलीज डेट

ऋषभ शेट्टी का शानदार किरदार कांतारा में आपको देखने को मिलेगा। इस फिल्म में उनके अलावा प्रमोद शेट्टी, नवीन डी पाटील ,किशोर कुमार, प्रकाश तमिलनाडु लीड रोल में हैं। केजीएफ को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी होम्बले ने प्रोड्यूस किया। यह फिल्म दक्षिण कन्नड़ काल्पनिक गांव में स्थापित कांथारा एक विजुअल ट्रीट है। जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बताती है।

इसे भी पढ़ें-IND vs SA: भारत के खिलाफ निर्णायक मैच में ऐसी होगी साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी, क्विंटन डी कॉक के साथ यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

Tags: ऋषभ शेट्टी, कन्नड़, कांतारा,