न कोई फिल्म, न कोई एड जानिए कौन उठाता है REKHA का पूरा खर्चा, महारानी की तरह जीती हैं जिंदगी

हिंदी सिनेमा की ख़ूबसूरत एक्ट्रेस रेखा(Rekha) अपनी एक्टिंग और जबरदस्त अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं. REKHA भले ही फिल्मों में न दिखाई देती हों, लेकिन चर्चा में बनी रहती हैं. रेखा जब भी पार्टी व अवार्ड फंक्शन(award function) दिखाई देती हैं तो लाइमलाइट चुरा लेती हैं. ऐसे में अगर उनके खर्चे की बात करें तो एक्ट्रेस बिना फ़िल्में किए अपने खर्चे कैसे मैनेज करती हैं.
REKHA ने किराए भी दिए हैं कई घर
अपनी खूबसूरती व आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली रेखा के पास मुंबई व साउथ इंडिया में कई प्रॉपर्टी हैं. वह अपनी सभी प्रॉपर्टी किराए(Property Rent) पर दे रखी है. एक्ट्रेस को इन घरों से लाखों की मोटी कमाई होती है. जो उनकी लग्जरी लाइफ(luxury life) को मेनटेन करने में काफी हेल्प करते हैं.
बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में जिस बंगले में रेखा रहती हैं उसकी कीमत करोड़ो में हैं. शाहरुख खान और फरहान अख्तर उनके पड़ोसी हैं. जानकारी के मुताबिक रेखा पॉलीटिकल बैकग्राउंड से भी ताल्लुक रखती हैं. REKHA राज्यसभा की सांसद हैं. राज्यसभा की मेंबर होने की वजह से उन्हें हर महीना 1 लाख की राशि मिलती है यानी सालना 12 लाख की कमाई.
टीवी व गेस्ट अपीयरेंस से भी करती हैं मोटी कमाई
REKHA फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन जब वह गेस्ट अपीयरेंस देती है तो इसके लिए मोटी फीस लेती है. वह किसी भी उद्घाटन में रिबन काटने के लिए काफी ज्यादा फीस लेती हैं. इसके अलावा टीवी शोज या रियलिटी शो में भी गेस्ट अपीयरेंस(Guest Appearance) के लिए भारी फीस वसूलती हैं.
बता दें एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि, वह पैसे सोच-समझकर खर्च करती हैं और ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाने की कोशिश करती हैं. वह 80 के दशक में वह एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती थीं. उनके इस सेविंग्स अब उन्हें लाखों में इन्ट्रेस्ट मिलता है.
एक्ट्रेस फिल्मों में तो नहीं लेकिन कई सारे ऐड्स में काम करती नजर आती हैं. वह ऐड्स एंडोर्समेंट, होर्डिंग पर फोटोज और अपना नाम यूज किए जाने पर मेकर्स से मोटी रकम वसूलती हैं. जो उनके खर्चे में बड़ी मदद करता है. ऐसे में अगर उनके नेटवर्थ की बत करें तो वह लगभग 25 अर्ब रुपये की मालकिन हैं.
Tags: रेखा,