बॉलीवुड की इस अभिनेत्री पर आ गया था रतन टाटा का दिल, फिर शादी नहीं करने की खा ली कसम

भारत के बड़े बिजनेस मैन्स में शुमार रतन टाटा को बिजनेस की दुनिया में आज सभी जानते हैं। वह अपनी इनकम का 80 प्रतिशत हिस्सा चैरिटी को देते हैं, वहीं उन्हें अपने काम के लिए लंदन से सर की उपाधि भी मिली थी। आपको बता दें कि रतन टाटा अपने करियर में जहां हाथ आजमाया और सक्सेस हासिल की। इस दौरान उन्होंने कई उतार चढ़ावों का भी सामना किया है।
1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन का पद संभालने के बाद कंपनी का रेवेन्यू 40 गुना तक बढ़ा और प्रॉफिट 50 गुना तक पहुंच गया था लेकिन इसके अलावा क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में या उनकी शादी के बारे में कुछ जानते हैं।
इस हिरोइन दे बैठे थे अपना दिल
रतन टाटा जब पढ़ाई खत्म करने के बाद भारत लौटे तो यहां उन्हें एक फिल्म एक्ट्रेस से प्यार हो गया था। इस एक्ट्रेस का नाम सिमी ग्रेवाल था। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और एक दूसरे को डेट किया। इस बात का खुलासा खुद सिमी ग्रेवाल ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में किया था। अपने इंटरव्यू के दौरान ग्रेवाल ने रतन टाटा की खूब तारीफ भी की। उन्होंने कहा था कि वे एक परफेक्ट पर्सन हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है। शादी के बारे में ग्रेवाल ने बताया कि आगे उनका रिश्ता नहीं चल सका और किसी वजह से शादी नहीं हो पाई।
कौन हैं सिमी ग्रेवाल
आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल को दो बार फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। वह राज कपूर स्टारर मेरा नाम जोकर, कभी कभी, चलते चलते जैसी मूवीड में अपना शानदार रोल निभा चुकी हैं। वह लेडी इन व्हाइट के नाम से भी काफी फेमस हो गई थीं, क्योंकि वह टीवी शोज, अवार्ड फंकश्न में व्हाइट कलर के कपड़े ही पहन कर जाती थीं। वह यूट्यूब वेबसाइट्स पर भी काम कर चुकी हैं।
Tags: रतन टाटा, रतन टाटा लव स्टोरी, सिमी ग्रेवाल,