विजय की मास्टर से लेकर Ram Charan की RC15 तक, Rashmika Mandanna ने इस सुपरहिट फिल्मों के ऑफर को मारी लात

विजय की मास्टर से लेकर Ram Charan की RC15 तक, Rashmika Mandanna ने इस सुपरहिट फिल्मों के ऑफर को मारी लात

Rashmika Mandanna

इसमे कोई दो राय नहीं है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टॉप अभिनेताओं के साथ काम किया है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बहुत ही कम समय में सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें पुष्पा, गीता गोविंदम और डियर कामरेड जैसी फिल्में शामिल है। लेकिन आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने करियर की कई बड़ी फिल्में भी रिजेक्ट की हैं। आइए जानते हैं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) द्वारा रिजेक्ट की हुई फिल्मों के बारे में—

Rashmika Mandanna की फिल्म VNRTrio की हुई मुहूर्त पूजा, थालापति विजय की फिल्म Leo की शूटिंग हुई पूरी, जल्द मिलेगी गुड न्यूज

मास्टर

लोकेश कनागराज द्वारा निर्देशित फिल्म मास्टर साल 2021 की सुपरहिट फिल्मों के लिस्ट में आती है। जिसमें थलापति विजय लीड रोल में नज़र आए थे। अभिनेत्री अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त थी, जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का आफर भी सबसे पहले रश्मिका मंदाना को ही दिया गया था। लेकिन अभिनेत्री इस फिल्म को करने से मना कर दिया। जिसके बाद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की जगह मृणाल ठाकुर ने शाहिद कपूर के ऑपोजिट काम किया था।

किरिक पार्टी
रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब इसका हिंदी रीमेक बन रहा है। जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। इस साल का ऑफर सबसे पहले रश्मिका मंदाना को दिया गया था लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भूमिका पहले ही कर चुकी हैं और भूमिका की पेशकश करने में कुछ भी नया नहीं होगा।

आरसी 15
रश्मिका मंदाना को फिल्म आरसी 15 का ऑफर दिया गया था। जिसके लिए डायरेक्टर शंकर ने संपर्क भी किया था लेकिन बाद में अभिनेत्री ने इस किरदार को करने से मना कर दिया। जिसके बाद कियारा आडवाणी को लीड रोल ऑफर किया गया। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है।

Exit mobile version