Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का जादू अब न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी पट्टी में भी चल रहा है. आईपीएल 2023 के शानदार उद्घाटन समारोह में  रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने ज़बरदस्त परफॉरमेंस दी. जिसके बाद से उन्होंने खूब तारीफे बटोरी. अब रश्मिका ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का खुलासा किया है. आइए जानते हैं कौन है रश्मिका का ये फेवरेट खिलाड़ी.

Rashmika Mandanna को पसंद है आईपीएल का ये शादी-शुदा स्टार खिलाड़ी

बता दें की, मार्च के महीने में आईपीएल का उद्घाटन हुआ था. इस उद्घाटन से जुड़ी कई खास यादें हैं. जैसे की सिंगर अरिजीत सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के पैर छुए थे. इसके अलावा स्टार-स्टडेड इवेंट में साथी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी अपनी स्पेशल परफॉरमेंस दी थी.

रश्मिका ने फिल्म “पुष्पा: द राइज” के गीत “सामी” पर एंट्री ली और जब उन्होंने “पुष्पा” के “श्रीवल्ली” और “आरआरआर” के “नाटू नाटू” सॉन्ग्स पर डांस किया, तो भीड़ चीयर करने लगी और नेशनल क्रश इंटरनेट सेंसेशन बन गई. अब रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने खुलासा किया है की उनका आईपीएल में कौन पसंदीदा खिलाड़ी है. रश्मिका का कहना है की उनको विराट कोहली सबसे ज्यादा पसंद हैं.

रश्मिका मंदाना ने विराट को लेकर अपनी फीलिंग का किया खुलासा

विराट कोहली के स्टारडम से तो हम सब भली भांति वाकिफ हैं. अब रश्मिका (Rashmika Mandanna) भी उनकी फैन हो गई है. बता दें की, रश्मिका ने कहा है की,

“मैं बैंगलोर से हूं. हम इस साल ट्रॉफी जीतने जा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि इस साल आरसीबी को खेलते हुए देख सकती हूं.”

इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया की आपका पसंदीदा प्लेयर कौन है तब रश्मिका ने कहा- विराट सर. वह स्वैगर और शानदार हैं. जानकारी के लिए बता दें की, आरसीबी इन दिनों आईपीएल में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है.

 

ये भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास की ऑलटाइम प्लेइंग 11 आई सामने, टीम में इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी तो इन्हें कर दिया टीम से बाहर