इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होंगी ये 4 फ़िल्में और वेब सीरीज, लिस्ट में बड़ी फिल्में आ रही हैं नजर
इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होंगी ये 4 फ़िल्में और वेब सीरीज, लिस्ट में बड़ी फिल्में आ रही हैं नजर

बीते कुछ वक्त से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है. क्योंकि यहाँ पर आपको हर तरह ही वेब सीरीज और फ़िल्में देखने को मिल जाती है. अब लोग सिनेमाघरों की जगह घर पर ही फिल्में, वेब सीरीज आदि देखना ज्यादा पसंद करते है. ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म आजकल लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है. आपको बता दें कि ओटीटी पर हर सप्ताह कई सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती है, लेकिन ये हफ्ता कुछ ज्यादा ही खास होने वाला है.

क्योंकि इस हफ्तें आपको कुछ नयी फ़िल्में और वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी. आइये जानते है.

विक्रम

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है साउथ के दिग्गज एक्टर कमन हासन की मूवी विक्रम. ये फिल्म अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई है, अपनी रिलीज़ के साथ-साथ ये फिल्म धुआं दार कमाई कर रही है. लेकिन आपको बता दें कमल हासन की ये मूवी विक्रम जल्द ही ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर धूम मचाने आ रही है. बता दें  साउथ एक्टर की यह फिल्म 8 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है. दर्शक ओटीटी पर इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से वेट कर रहे है.

कॉफी विद करन

इस लिस्ट में सेकंड नंबर पर है बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करन जौहर के शो कॉफी विद करन की. जो की काफी दिनों से काफी ज्यादा चर्चा में है. काफी लंबे वक्त के इंतज़ार के बाद से आखिरकार अब शो कॉफी विद करन की स्टार्टिंग जल्द ही ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म तक होने वाली है.  इस बार कॉफी विद करन  शो में आपको कई तरह के स्टार्स से मिलने का मौका मिलेगा. आपको बता दें कॉफी विद करन का 7वां सीजन  7 जुलाई से आने वाला है.

तेरा छलावा

इस लिस्ट में थर्ड नंबर पर है क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘तेरा छलावा’. अगर आप भी क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना पसंद करते है तो तैयार हो जाइये. क्योंकि ये सीरीज बहुत ही ज्यादा धमाकेदार होने वाली है. इस सीरीज की ख़ास तो ये है कि इससे एक्ट्रेस कविता कौशिक ओटीटी प्लेटफार्म की दुनिया में कदम रखने जा रही है. बता दें कविता कौशिक की इस नयी सीरीज में अलग-अलग पांच तरह की कहानियां दिखाई जाएंगी. इनमें से किसी एक कहानी में आपको कविता कौशिक भी दिखाई देंगी. ये सीरीज 7 जुलाई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है.

रणवीर vs वाइल्ड

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है ओटीटी के शो रणवीर Vs वाइल्ड. जी हां बहुत जल्द ही आपको Ranveer Vs Wild  शो देखने को मिलने वाला है. इस शो में रणवीर सिंह काफी ज्यादा एडवेंचर करते हुए दिखाई देंगे. रणवीर Vs वाइल्ड शो में पहले अपने बियर ग्रिल को देखा होगा, लेकिन अब इस शो का मेन फेस रणवीर सिंह होने वाले है. इस एडवेंचर शो की धमाकेदार शुरुआत 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी.