शाहरूख खान और विराट कोहली को Ranveer Singh ने छोड़ा पीछे

शाहरूख खान और विराट कोहली को Ranveer Singh ने छोड़ा पीछे, पहले नंबर पर मारी लंबी छलांग

Ranveer Singh

इसमे कोई दो राय नहीं है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता है तो वहीं विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के बादशाह है। लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने​ विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिलेब्रिटीज के ब्रैंड वैल्यू को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमे दुनिया के टॉप सेलेब्स का नाम शामिल है। लेकिन यहां पर मजेदार बात ये है कि रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

Ranveer Singh सबसे महंगे अभिनेता

क्रिकेटर विराट कोहली इस लिस्ट में नीचे खिसक गए है तो वहीं रणवीर सिंह उनसे उपर है। आइए जानते हैं कौन सा सेलेब्स इस लिस्ट में किस नंबर पर है।

रणवीर सिंह भारत के सबसे महंगे स्टार है, उनकी ब्रैंड 181.7 मिलियन डॉलर यानी 1501 करोड़ के पास है।

विराट कोहली इस मामले में रणवीर से पीछे है उनकी ब्रैंड वैल्यू 176.9 मिलियन डॉलर यानी 1463 करोड़ के आसपास है।

आपको रियल लाइफ में बेटा चाहिए या बेटी? इस सवाल पर Ranveer Singh ने दिया ऐसा रिएक्शन, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Ranveer Singh ने विराट को छोड़ा पीछे

अगर हम बात करें रणवीर सिंह की फिल्मों की तो उनकी पिछली रिलीज दो फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन इसके बावजूद उनकी ब्रैंड वैल्यू काफी अच्छी है। रणवीर सिंह ने इस मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया है जो पिछले पांच सालों से पहले नंबर पर थे। ये अपने आप में एक बड़ी बात है।

Deepika Padukone और Ranveer Singh के बीच की अनबन आई सामने, एक्ट्रेस ने उतारी शादी की अंगूठी

यहां पर एक और हैरान करने वाली बात है कि इस लिस्ट में अभिनेता शाहरूख खान काफी नीचे खिसक गए है। ब्रैंड वैल्यू के मामले में किंग खान 10वें पोजिशन पर है। वहीं इस लिस्ट में सलमान खान का टॉप 10 में कोई नाम नहीं है। टॉप 10 स्टार्स की बात करें तो इसमे ऋतिक रोशन, सचिन तेंडुलकर, अमिताभ बच्चन और एम.एस. धोनी का नाम शामिल है। अल्लू अर्जुन इस लिस्ट में 20वें नंबर पर है।

Ranveer Singh ने उठाया कचरा तो लोगों ने तारीफ करने की बजाए कहा, रोड्स पर बहुत कचरा है, वो कभी नहीं उठाया

Exit mobile version