Ranu Mandal ने दुल्हन की तरह सज कर गाया कच्चा बादाम, हो गई गुगली

By Satyodaya On April 17th, 2022
Ranu Mandal

सोशल मीडिया (social media) एक ऐसा जरिया है जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति बहुत जल्दी फेमस हो सकता है। इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आए दिन सोशल मीडिया के जरिए नया नया टैलेंट लोगों के सामने आता रहता है। अब ऐसे में एक सिंगर जो कि 2019 में बहुत चर्चा में आई थी, जिनका नाम था रानू मंडल (Ranu Mandal)। जी आपने बहुत सही सुना हम बात कर रहे हैं हिमेश रेशमिया के द्वारा बॉलीवुड में लाई गई रानू मंडल की, जिन्होंने हिमेश रेशमिया के लिए एक गाना भी गाया।

पहले क्या थी दशा

Ranu Mandal

रानू मंडल के पहले के जीवन के बारे में बात करें तो वह फुटपाथ पर गाना गाती थी, तभी उनका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया था,जो कि हिमेश रेशमिया ने देखा था उसके बाद ही हिमेश रेशमिया ने उनको बड़ा स्टार बनाने के बारे में सोच लिया था। और उनके एक गाना भी गवाया था। उस गाने के रानू मंडल बहुत फेमस भी हुई थी। हर कोई उनको पहचानने लग गया था लेकिन उनको अपनी कामयाबी रास नहीं आई और उनमें सफलता का अहंकार दिख गया, जिसकी वजह से कुछ समय बाद ही उनकी जोर शोर से हर जगह आलोचना होने लगी।

दुल्हन के लिबास में गा रही कच्चा बदाम

Ranu Mandal

अब इस समय रानू मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल काफी सजी-धजी दिखाई दे रही है और उन्होंने दुल्हन का रूप धारण किए हुए है। इसी के साथ ही वो इस वीडियो में आजकल वायरल हो रहे गाने कच्चा बादाम गाती दिखाई दे रही है। यह गाना पश्चिम बंगाल के चना बेचने वाले Bhuvan Badyakar नाम के शख्स ने गया था, जिसके बाद वह भी काफी फेमस हो गई है। रानू के इस गाने को देखकर सभी लोग हैरान हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Gangubai के रोल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली ये छोटी सी बच्ची हुई बड़ी, देखें तस्वीरें

Tags: रानू मंडल,