राखी सावंत अब फातिमा बनकर पढ़ने लगी नमाज, हाल ही में दी थी पति को लेकर ऐसी चौंकाने वाली अपडेट

By Tanu Chaturvedi On February 22nd, 2023
राखी सावंत

ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी हरकतों के कारण चर्चा में आ गईं हैं। वह पहले अपनी मां की मौत, पति आदिल खान दुर्रानी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बाद उन्हें जेल भिजवाने जैसी चीजों को लेकर चर्चा में रही हैं। जिसके बाद से वह अपने केस पर लगातार अपडेट देती हुई नजर आ रही हैं। अब वो अपने एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं।

पति से होंगी अलग फिर भी पढ़ी नमाज

एक तरफ तो राखी सावंत अपने पति आदिल पर लगातार संगीन आरोप लगा रही हैं। दूसरी तरफ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नमाज पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल ये घमासान उनके नमाज करते हुए वीडियो बनाने पर हो रहा है।

व्यूअर्स ने किए कमेंट

उनके इस वीडियो में लोग उन्हें नेलपेंट लगाकर नमाज पढ़ने को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा कि वो वह केवल लाइक्स के लिए ही नमाज पढ़ रही हैं। मामलें का तूल पकड़ते देख राखी ने विवादित वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटा दिया हैं।

https://youtu.be/GazqEX9ocww

आदिल खान दुर्रानी से की शादी

राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से शादी करने के लिए ही इस्लाम कबूला था और वो वह फिर राखी सावंत से फातिमा बन गईं। वह हिजाब पहन कर कई बार कैमरे पर स्पॉट की गईं। वहीं, दूसरी तरफ अपने पति आदिल खान दुर्रानी की सुनवाई को लेकर राखी ने कहा कि राखी ने कहा, “आदिल ने मुझसे कहा- इससे बुरा क्या हो सकता है। मैं आर्थर रोड जेल गया।

इतना गंदा जेल मैंने वहां पर बर्तन मांझे, लोगों के लिए चाय भी बनाई, लोगों के पैर दबाए, आर्थर रोड जेल में काफी मारते-पीटते भी हैं। उन्होंने कहा कि इससे बुरा मेरे साथ क्या हो सकता है, लेकिन जब मैं वापसी आऊंगा, फिर तुम्हारा क्या होगा।”

Tags: आदिल खान दुर्रानी, राखी सांवत,
Exit mobile version